Entertainment: वो दौर जब एक HIT के लिए तरस गए थे सलमान खान, लाइन से पिटी थीं 5 फिल्में, फिर इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी – #iNA

सलमान खान बॉलीवुड के सक्सेफुल एक्टर्स में से हैं. उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि अगर वो किसी फिल्म का हिस्सा बन जाएं, तो उस फिल्म का हिट होना लगभग तय है. ऐसा इसलिए, क्योंकि आज के समय में उनकी फ्लॉप से फ्लॉप फिल्म भी आसानी से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती है. आमिर ने बॉलीवुड के ढेरों हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं.

इंडियन सिनेमा को दुनियाभर में 100 करोड़ी की कमाई करने वाली पहली फिल्म भी सलमान खान ने ही दी थी. वो फिल्म है ‘हम आपको हैं कौन’, जो साल 1994 में आई थी. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 117 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, सलमान के करियर में एक समय ऐसा भी आया था जब वो एक हिट के लिए तरस गए थे.

सलमान की ये 5 फिल्में हुई थीं फ्लॉप

साल 2005 में सलमान खान ‘नो एंट्री’ के नाम से एक फिल्म लेकर आए थे, जो सुपरहिट रही थी. उसके बाद साल 2007 तक लाइन से सलमान खान की 5 फिल्में पिटी थीं. ये वो दौर था जब सलमान को एक हिट फिल्म की दरकार थी, लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती जा रही थीं. आप उनकी उन 5 फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

  • क्योंकि (2005)
  • शादी करके फंस गया यार (2006)
  • जानेमन (2006)
  • बाबुल (2006)
  • सलाम-ए-इश्क (2007)

इन पांच फ्लॉप फिल्मों के बाद एक ऐसी फिल्म आई, जो हिट नहीं बल्कि सुपरहिट हुई. उस फिल्म का नाम है ‘पार्टनर’, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. सलमान के साथ फिल्म में गोविंदा भी दिखे थे. दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी. दोनों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था.

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार 28 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘पार्टनर’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी, जिसका लारा दत्ता और कटरीना कैफ भी हिस्सा थे. पराग संघवी और सलमान के छोटे भाई सोहेल ने मिलकर इस पिक्चर को प्रोड्यूस किया था.

वो दौर जब एक HIT के लिए तरस गए थे सलमान खान, लाइन से पिटी थीं 5 फिल्में, फिर इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button