Entertainment: The Raja Saab: अगर इतने पैसे नहीं कमा पाई प्रभास की ‘द राजा साब’, तो हो जाएगी फ्लॉप – #iNA

Prabhas The Raja Saab: रिलीज के पहले से ही प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी. उनके फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. 9 जनवरी को इस पिक्चर ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. हालांकि, अब इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच कुछ ज्यादा उत्सुकता नहीं है. ये फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ रही है. ऐसे में इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ता दिख रहा है. पहले दिन भारत में इस फिल्म ने 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.6 करोड़ रुपये कमा पाई.
‘द राजा साब’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे बनाने में मेकर्स ने खूब पैसा खर्च किया. प्रभास के साथ इस फिल्म में मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट तकरीबन 400 करोड़ रुपये है. ऐसे में अगर ये फिल्म 500 करोड़ रुपये तक का भी कलेक्शन कर लेती है, तो ये सफल फिल्म नहीं मानी जाएगी.
हिट होने के लिए कितनी कमाई करनी होगी?
‘द राजा साब’ को फ्लॉप से बचने के लिए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन तो करना ही होगा. अगर ये फिल्म कमाई के इस आंकड़े को पार नहीं कर पाती है तो फ्लॉप हो जाएगी. किसी भी फिल्म को आमतौर पर हिट का टैग तब मिलता है जब वो पिक्चर लागत से 1.5 गुना ज्यादा पैसे छाप लेती है. ऐसे में ‘द राजा साब’ को हिट का दर्जा पाने के लिए 600 करोड़ का कलेक्शन तो करना ही होगा. उससे कम कमाई होने पर इसे एवरेज का टैग मिलेगा.
‘द राजा साब’ की चार दिनों की कमाई
‘द राजा साब’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं. मेकर्स के अनुसार ये फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. मेकर्स ने 13 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म ने अब तक अपने नाम टोटल 201 करोड़ रुपये कर लिए हैं.
ये भी पढ़ें-
‘द राजा साब’ में संजय दत्त का रोल
मारुति के डायरेक्शन में बनी ‘द राजा साब’ में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी अहम रोल में नजर आए हैं. इस पिक्चर में उनका निगेटिव किरदार है. बहरहाल, अब देखना होगा कि ये फिल्म अपने बजट के आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं.
The Raja Saab: अगर इतने पैसे नहीं कमा पाई प्रभास की ‘द राजा साब’, तो हो जाएगी फ्लॉप
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










