Entertainment: वो साल जब देओल परिवार ने मचाया था धमाल, आई थीं 2 ब्लॉकबस्टर और 1 हिट फिल्म – #iNA

खान, कपूर और बच्चन फैमिली के अलावा बॉलीवुड में देओल परिवार भी काफी पॉपुलर है. देओल परिवार की तीन पीढ़ियों ने बॉलीवुड में काम किया है और सफर जारी है. धर्मेंद्र अपने समय के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक रहे हैं. जबकि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने भी खूब नाम कमाया. वहीं छोटे बेटे बॉबी देओल भी समय-समय पर इंडस्ट्री में खुद को साबित करते रहे हैं. तीनों अब तक कई हिट फिल्में दे चुके हैं. हालांकि साल 2023 तो देओल परिवार के लिए बॉक्स ऑफिस पर गजब की रौनक लेकर आया था. इस साल तीनों एक्टर की फिल्मों ने बवाल मचा दिया था. सनी और बॉबी की फिल्में ब्लॉकबस्टर निकली तो वहीं धर्मेंद्र की फिल्म भी हिट साबित हुई थी.
बॉबी ने ‘एनिमल’ से मचाया तहलका
बॉबी देओल की साल 2023 में फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई थी. इस पिक्चर में अभिनेता रणबीर कपूर ने लीड रोल प्ले किया था, जबकि बॉबी इसमें अबरार हक नाम के विलेन की भूमिका में दिखाई दिए थे. ये पिक्चर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसमें रणबीर के साथ ही बॉबी के काम को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. 100 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से 915 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की थी.
सनी ने ‘गदर 2’ से कटा बवाल
बॉबी की ‘एनिमल’ से पहले सनी देओल ने 2023 में ही अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ से बवाल काटा था. ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आई थी. गदर की तरह ही गदर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी. इसमें भी सनी के अपोजिट अमीषा पटेल अहम रोल में नजर आई थीं. 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 686 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि इंडिया में इसका कलेक्शन 525.7 करोड़ रुपये हुआ था.
धर्मेंद्र की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
वहीं धर्मेंद्र साल 2023 में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे. इसमें अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने काम किया था. इसका हिस्सा शबाना आजमी और जया बच्चन भी थीं. ये फिल्म जुलाई 2023 में रिलीज हुई थी. 150 करोड़ में बनी पिक्चर ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे और हिट साबित हुई थी.
वो साल जब देओल परिवार ने मचाया था धमाल, आई थीं 2 ब्लॉकबस्टर और 1 हिट फिल्म
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










