Entertainment: शाहरुख की इस एक्ट्रेस का हुआ था भयानक एक्सीडेंट, चेहरे में घुस गए थे कांच के 67 टुकड़े – #iNA

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के साथ कई एक्ट्रेसेस ने अपना करियर शुरू किया था. अपने 33 साल के बॉलीवुड करियर में शाहरुख अब तक कई फिल्में कर चुके हैं और ढेरों हसीनाओं के साथ वो बड़े पर्दे पर नजर आए हैं. महिमा चौधरी ने भी अपना करियर शाहरुख के अपोजिट ही शुरू किया था. वो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थीं. हालांकि इसके बाद उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा बुरी तरह खराब हो गया था. उनके चेहरे में दस-बीस नहीं बल्कि कांच के 67 टुकड़े घुसे थे.

52 साल की हो चुकीं महिमा चौधरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘परदेस’ के जरिए की थी. सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था. 28 साल पहले साल 1997 में आई ये पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहट साबित हुई थी. पहली ही फिल्म से महिमा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई थीं.

शूटिंग के वक्त हुआ था भयानक हादसा

परदेस से स्टार बनने के बाद महिमा के पास कई फिल्मों के ऑफर आ गए थे. हालांकि करियर की शुरुआत में ही उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग कर रही थीं. जो अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी थी और इसमें उन्होंने अजय के साथ ही काम किया था. फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन वो कार से लोकेशन पर जा रही थीं तभी गलत तरफ से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्ट्रेस बुरी तरह घायल हो गईं और उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया था.

सर्जरी में चेहरे से निकाले गए कांच के 67 टुकड़े

महिमा ने आगे बताया था कि कांच के टुकड़े बहुत तेज गति से उनके चेहरे पर लगे थे. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक्ट्रेस की मां और अजय देवगन उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. एक्ट्रेस के मुताबिक डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की थी और उनके चेहरे से कांच के 67 टुकड़े निकाले थे. इस हादसे में एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं. लेकिन, उन्होंने फिर वापसी की और कई फिल्मों में काम किया.

शाहरुख की इस एक्ट्रेस का हुआ था भयानक एक्सीडेंट, चेहरे में घुस गए थे कांच के 67 टुकड़े

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button