Entertainment: Toxic New Look: 12 साल पहले माधुरी दीक्षित संग की फिल्म, अब टॉक्सिक में ‘करमाडी’ बनेगा ये साउथ एक्टर, फर्स्ट लुक आउट – #iNA

Yash Film Toxic New Look Out: साउथ सुपरस्टार यश की धमाकेदार वापसी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. फिल्म का इंसान दुनियाभर के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. जब भी यश की कोई फिल्म आती है तो अलग ही माहौल बन जाता है. अब ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है. यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मार्च में इस फिल्म का सामना रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ होने जा रहा है. दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. टॉक्सिक से यश का लुक तो चर्चा में रहा ही साथ ही अब फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है जिसे फिलहाल तो मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है.

वहीं फिल्म से अब बाकी किरदारों के लुक भी सामने आ रहे हैं. इस फिल्म से अब करमाडी का रोल प्ले कर रहे एक्टर सुदेव नायर का लुक भी सामने आ गया है. इसे फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. सुदेव सिर्फ साउथ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. यहां तक कि बॉलीवुड फिल्म से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. आइए जानते हैं कि सुदेव का लुक फिल्म में कैसा है.

कैसा है सुदेव का लुक?

खुद टॉक्सिक स्टार यश ने फिल्म में करमाडी के रोल में सुदेव नायर का लुक शेयर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘आ टॉक्सिक फेयरी टेल से करमाडी के रोल में सुदेव नायर का लुक सामने आ गया है. दुनियाभर में ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.’ फिल्म से सुदेव नायर के रोल की बात करें तो वे रेट्रो फ्लेवर वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं लेकिन उनका लुक एग्रेसिव है. उन्होंने कैप लगा रखी है और हाथ में पिस्टल थाम निशाना साधते नजर आ रहे हैं.

सुदेव का लुक देख क्या बोले फैंस?

सुदेव के लुक को फैंस से पॉजिटिव रिएक्शन भी मिल रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- करमाडी आ गया है. सुदेव नायर का लुक खतरनाक लग रहा है. एक अन्य शख्स ने लिखा- टॉक्सिक युनिवर्स में करमाडी की एंट्री हो गई है. जब नाम ही इतना पावरफुल है तो फिर किरदार कैसा होगा. एक अन्य शख्स ने इसपर लिखा- वे एक ब्रिलियंट एक्टर हैं और अपने इस किरदार से कमाल करते नजर आएंगे. अधिकतर लोग सुदेव के इस लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ghilli Re Release: 22 साल पहले 200 दिनों तक सिनेमाघरों में भौकाल काटने वाली फिल्म फिर से हुई रिलीज, कितने रुपये कमाए?

माधुरी दीक्षित की फिल्म से किया था डेब्यू

टॉक्सिक फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को धुरंधर के साथ 19 मार्च 2026 को जारी किया जा रहा है. ये सिर्फ साल 2026 का ही नहीं बल्कि अब तक के इतिहास का बॉलीवुड और साउथ का बड़ा क्लैश माना जा रहा है. फिल्म में करमाडी का किरदार प्ले कर रहे सुदेव नायर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में गुलाब गैंग फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें माधुरी दीक्षित और जूही चावला अहम रोल में नजर आई थीं. इसके बाद वे साउथ की बड़ी फिल्मों में तो नजर आए ही हैं साथ ही वे इंडियाज मोस्ट वान्टेड फिल्म का भी हिस्सा रहे हैं.

Toxic New Look: 12 साल पहले माधुरी दीक्षित संग की फिल्म, अब टॉक्सिक में ‘करमाडी’ बनेगा ये साउथ एक्टर, फर्स्ट लुक आउट


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News