Entertainment: ब्रेन तक खून पहुंचाने वाली नस थी 75% ब्लॉक…राकेश रोशन का खुलासा, अब कैसी है तबीयत? – #iNA

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता और दिग्गज डायरेक्टर राकेश रोशन अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. इसके बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अस्पताल के स्टाफ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने 45 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोगों के लिए एक खास संदेश भी दिया है.
एंजियोप्लास्टी के बाद डिस्चार्ज हुए राकेश रोशन
पिछले दिनों राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने बताया था कि उनके पिता की गर्दन की एंजियोप्लास्टी हुई थी. जिसके लिए निर्देशक अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अस्पताल ने उन्हें छुट्टी दे दी है. खुद राकेश ने भी फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है.
दिमाग में खून पहुंचाने वाली नसों में था 75 फीसदी ब्लॉकेज
राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”ये हफ्ता वास्तव में आंखें खोलने वाला रहा है, रेगुलर फुल बॉडी हेल्थ चेक अप के दौरान हार्ट की सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टरों ने मुझे गर्दन की भी सोनोग्राफी कराने का सुझाव दिया. संयोग से हमें पता चला कि (हालांकि लक्षण नहीं थे), दिमाग को जाने वाली मेरी दोनों कैरोटिड धमनियां 75 फीसदी से अधिक ब्लॉकेज थीं. जिसे नजरअंदाज करना संभावित रूप से खतरनाक हो सकता था. मैंने तुरंत खुद को अस्पताल में भर्ती कराया और जरूरी प्रोसेस पूरा किया.”
View this post on Instagram
45 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को दी थी ये सलाह
राकेश ने आगे लिखा, ”मैं अब पूरी तरह से ठीक होकर घर वापस आ गया हूं और जल्द ही अपने वर्कआउट पर वापस आने की उम्मीद कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि ये दूसरों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सीरियस रहने के लिए मोटिवेट करेगा, खासकर जहां हार्ट और ब्रेन का सवाल है. इनका खयाल रखना जरूरी है, जिन्हें अक्सर पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन 45-50 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए ये जरूरी है.”
सेलेब्स ने ऐसे किया रिएक्ट
राकेश रोशन की इस पोस्ट पर सेलेब्स ने भी जमकर कमेंट किए हैं. टाइगर श्रॉफ ने लिखा, ”ग्रेट लुकिंग सर.” अभिनेता रोहित रॉय ने लिखा, ”गुड्डू जी (राकेश रोशन का निक नेम) आप एक रॉकस्टार और एक प्रेरणा हैं. आप बिल्कुल फिट दिख रहे हैं.” वहीं एक्टर कुणाल कपूर ने हार्ट इमोजी कमेंट किए है.
ब्रेन तक खून पहुंचाने वाली नस थी 75% ब्लॉक…राकेश रोशन का खुलासा, अब कैसी है तबीयत?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











