Entertainment: 400 फिल्मों में किया काम, 81 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी – #iNA

फिल्म जगत एक बार फिर शोक में है. धर्मेंद्र के निधन के बाद अब बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन हो गया है. पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम ने सोमवार यानी 8 दिसंबर को एक्टर के निधन की जानकारी दी. एक सरकारी हॉस्पिटल में 81 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि चटर्जी टाइफाइड के साथ-साथ उम्र से जुड़ी बीमारियों से भी जूझ रहे थे.

कल्याण चटर्जी का एमआर बांगुर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. बीमारियों से जूझने के बाद उन्होंने 7 दिसंबर की देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया. कल्याण चटर्जी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने अपने हुनर के बल पर फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई. वो फिल्मों में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आए. साल 1968 में कल्याण चटर्जी ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था. तब से लेकर आज तक वो लगातार अपने हुनर के बल पर फिल्मी दुनिया में कामयाबी हासिल करते रहे और अपनी एक पहचान बनाई. उन्होंने अपोनजोन फिल्म से डेब्यू किया था.

400 फिल्में की हैं

कल्याण चटर्जी ने यूं तो 400 फिल्में कीं. लेकिन उनकी कुछ खास फिल्मों में धन्यी मेये, सबुज द्विपर राजा, दुई पृथ्वीबी और बैशे श्राबोन शामिल हैं. चटर्जी ने मशहूर डायरेक्टर सत्यजीत रे की फिल्म प्रतिद्वंदी में भी काम किया था. न सिर्फ बंगाली फिल्म बल्कि चटर्जी ने हिंदी सिनेमा में भी अपना लक आजमाया. वो बंसुजॉय घोष की फिल्म कहानी का भी हिस्सा थे. चटर्जी के निधन की जानकारी देते हुए आर्टिस्ट्स फोरम ने कहा, “हमारे सबसे खास सदस्यों में से एक, कल्याण चटर्जी ने हमें अलविदा कह दिया है. उनके ऐसे चले जाने से हमें गहरा सदमा लगा है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”

ये भी पढ़ें- जनता के हीरो… धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर यादों में डूबे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे धरम जी

शोक में है इंडस्ट्री

चटर्जी ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की थी. चटर्जी के साथ काम करने वालों में सौमित्र चटर्जी, साबित्री चट्टोपाध्याय और दीपांकर डे शामिल हैं. दिग्गज एक्टर के यूं अचानक दुनिया से चले जाने से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. वो अपने पीछे पर्दे पर एक ऐसा खालीपन छोड़ गए हैं जिसे कभी कोई नहीं भर पाएगा. उनके फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हालांकि, बंगाली इंडस्ट्री के लिए ये एक बड़ा नुकसान है.

400 फिल्मों में किया काम, 81 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button