Entertainment: Vijay Rashmika Love Story: फिल्म के सेट पर चढ़ा प्यार का खुमार, 8 साल पहले ऐसे शुरू हुई थी विजय और रश्मिका की फिल्मी लव स्टोरी – #iNA

Rashmika and Vijay Love Story: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडियापर दावा किया जा रहा है कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर के एक पैलेस में शादी करने वाले हैं, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. हालांकि, विजय या रश्मिका की तरफ से अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. ऐसे में दोनों की शादी के दावे कितने सही हैं, ये कहना थोड़ा मुश्किल है. इसी बीच हम आपको विजय और रश्मिका की फिल्मी लव स्टोरी से रूबरू करवाते हैं, जो अब से लगभग 8 साल पहले शुरू हुई थी.

साउथ सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी हमेशा से ही गॉसिप में रही है. दोनों अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं, इसलिए अभी तक विजय या रश्मिका ने पब्लिकली इस रिलेशनशिप पर कोई बयान नहीं दिया है. विजय और रश्मिका के डेटिंग की अफवाहें 2018 में शुरू हुईं जब दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया.

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

विजय और रश्मिका की लव स्टोरी साल 2017 में शुरू हुई. वो वक्त था जब रश्मिका एक रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और रक्षित शेट्टी से अलग हुई थीं. रक्षित शेट्टी से ब्रेकअप के महज एक महीने बाद रश्मिका को ‘गीता गोविंदम’ ऑफर हुई. इसी फिल्म के सेट पर विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात हुई. ये उनका पहला प्रोफेशनल कोलाबोरेशन था. फिल्म की शूटिंग के दौरान विजय और रश्मिका के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई थीं. साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और ऑडियंस को दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आई थी.

यह भी पढ़ें – Ranabaali रियल स्टोरी या फिक्शन? विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की फिल्म का क्या है ब्रिटिश राज से गहरा कनेक्शन

धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा

‘गीता गोविंदम’ के बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. लेकिन शूटिंग के दौरान धीरे-धीरे विजय और रश्मिका पर प्यार का खुमार चढ़ा और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. फिर साल 2022 में विजय और रश्मिका साथ वेकेशन पर गए, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें तेज होने लगीं. देखते ही देखते दोनों की पब्लिक अपीयरेंस और भी ज्यादा बढ़ गई. फिर ऐसी खबरें आने लगीं कि दोनों ने सगाई कर ली है.

विजय और रश्मिका की सगाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई कर ली. ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के कुछ ही लोग ही शामिल हुए थे. इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था. हालांकि, कपल ने अब तक सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. हाल ही में दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए रोम भी गए थे.

Vijay And Rashmika Marriage News

रश्मिका मंदाना का रिएक्शन

सगाई की खबरों के बीच बीते दिनों रश्मिका मंदाना ने अपना पहला रिएक्शन दिया था. एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा, “मैं शादी कंफर्म या खारिज नहीं करना चाहूंगी. मैं बस इतना कहूंगी कि जब इस बारे में बात करने का समय आएगा, तब हम बात करेंगे.”

Vijay Rashmika Love Story: फिल्म के सेट पर चढ़ा प्यार का खुमार, 8 साल पहले ऐसे शुरू हुई थी विजय और रश्मिका की फिल्मी लव स्टोरी


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News