Entertainment: Vijay Rashmika Wedding: विजय-रश्मिका की शादी में कौन-कौन शिरकत करेगा? यहां रखा जाएगा ग्रैंड रिसेप्शन! – #iNA

Vijay Devarakonda Rashmika Mandanna Wedding: तेलुगू इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के लिए शादी की शहनाइयां बजने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. बीते दिनों सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि विजय और रश्मिका 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं. लेकिन अब दोनों की शादी को लेकर नया अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. दोनों ने उदयपुर के सिटी पैलेस में ग्रैंड वेडिंग फाइनल की है और कपल शादी की तैयारियों में बिजी है. इसी बीच उनकी वेडिंग गेस्ट लिस्ट और रिसेप्शन के वेन्यू का पता चल गया है.
इस वक्त हर किसी की नजरें एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पर टिकी हुई हैं. बीते दिनों उदयपुर के सिटी पैलेस का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दावा किया गया कि यहां विजय और रश्मिका की शादी की तैयारियां हो रही हैं. बता दें कि इन दिनों रश्मिका और विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ की शूटिंग कर रहे हैं और फरवरी के दूसरे हफ्ते में ब्रेक लेकर शादी करेंगे.
विजय- रश्मिका की शादी में कौन आएगा?
फिल्मफेयर ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि रश्मिका और विजय फरवरी के दूसरे हफ्ते के आसपास अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेंगे. साथ ही, शादी के कार्ड के डिजाइन और दूसरी बाकी डिटेल्स को फाइनल किया जा रहा है. 26 फरवरी को रश्मिका और विजय की शादी में कौन-कौन शिरकत करेगा, इसकी जानकारी मिल गई है. कपल की वेडिंग गेस्ट लिस्ट की डिटेल्स भी सामने आई है.
यह भी पढ़ें – फिल्म के सेट पर चढ़ा प्यार का खुमार, 8 साल पहले ऐसे शुरू हुई थी विजय और रश्मिका की फिल्मी लव स्टोरी
करीबी लोग होंगे शामिल
रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय सिर्फ कुछ करीबी दोस्तों को बुलाकर एक इंटीमेट शादी की प्लानिंग कर रहे हैं यानी दोनों की शादी काफी प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि शादी में सिर्फ विजय के करीबी दोस्त जैसे डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स और डायरेक्टर्स ही शामिल होंगे. दोनों ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में विजय के घर पर ही इंटीमेट इंगेजमेंट की थी.
कहां होगा वेडिंग रिसेप्शन?
रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका और विजय हैदराबाद में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं. इस ग्रैंड इवेंट में रश्मिका और विजय के इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस शामिल होंगे. चूंकि रश्मिका और विजय के तेलुगू इंडस्ट्री से करीबी रिश्ते हैं, इसलिए उन्होंने वहां की जानी-मानी हस्तियों को इनवाइट करने का फैसला लिया है.
Vijay Rashmika Wedding: विजय-रश्मिका की शादी में कौन-कौन शिरकत करेगा? यहां रखा जाएगा ग्रैंड रिसेप्शन!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









