Entertainment: Vikram Bhatt: ‘उनकी फिल्में हमारी हैं, निजी जीवन नहीं…’ थलपति विजय-तृषा के अफेयर की अटकलों पर बोले विक्रम भट्ट, लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट – #iNA

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं. उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म जन नायक की रिलीज को लेकर पहले ही पेंच फंसा हुआ है, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी कम भूचाल नहीं मचा. विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने हाल ही में कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. संगीता ने एक्टर पर अफेयर का आरोप लगाया है. इसी बीच विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है.
बीते दिनों चर्चाओं के बीच तृषा और विजय ने एक साथ एक इवेंट में भी शिरकत की, जिसके बाद से इन अफवाहों को और हवा मिल गई. अब पब्लिक आउटरेज के बीच फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है.
विजय के लिए विक्रम ने किया पोस्ट
विक्रम ने अपनी पोस्ट में विजय और तृषा को डिफेंड किया. उन्होंने लिखा- विजय और तृषा कृष्णन के निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा हो रही है. मुझे नहीं पता कि ऑनलाइन फैली अफवाहें सच हैं या नहीं, लेकिन अगर वो सच हैं, तो मुझे कुछ बातें कहना जरूरी लगता है. हाल ही में जेल में बिताए समय ने मुझे आजादी का महत्व समझाया है. एक कप चाय की चाहत जो कभी पूरी न हो, उसका क्या मतलब होता है? टूथपेस्ट की तलाश करना कैसा होता है? शाम सात बजे का इंतजार करना कैसा होता है, जब जमानत की अर्जियां आती हैं तो कैसा लगता है.
ये भी पढ़ें- Thalapathy Vijay Divorce Case: तृषा संग दिखने के बाद बढ़ा विवाद? विजय-संगीता तलाक केस में नया ट्विस्ट, पत्नी ने की नई मांग
‘मैं किसी के लिए बेवकूफ बन चुका हूं’
विक्रम ने आगे कहा- ‘ इससे भी बदतर एक कैद होती है. वो है इंसान की आत्मा की कैद. खुशी की कैद. जब दो लोग एक ऐसे रिश्ते में फंसे रह जाते हैं, जिसका समय समाप्त हो चुका है, लेकिन समाज उस रिश्ते को जारी रखने पर जोर देता है; तो वो भी एक तरह की कैद है. मैं किसी के लिए बेवकूफ बन चुका हूं. दूसरे शब्दों में, मैंने ये सब अनुभव किया है. इंसान का दिल गलती करने वाला होता है. ये वहीं जाता है, जहां इसे खुशी मिलती है.’
विक्रम ने आगे लिखा- ‘लोग खुशी पाने के लिए रिश्ते में आते हैं, और खुशी पाने के लिए ही अलग भी होते हैं. अपने बारे में कहूं तो, मैं प्यार के बिना रिश्ते से बाहर निकल जाऊंगा. हो सकता है मैं पैसे लेकर निकलूं. हो सकता है मैं संपत्ति लेकर निकलूं. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं अपनी इज्जत और सम्मान के साथ निकलूंगा. मुझे विजय और तृषा में कुछ कमाल का लगता है. किसी चीज के अस्तित्व को नकारने का दिखावा न करने में गरिमा होती है. प्यार को इस तरह न छिपाने में गरिमा है, ये कोई पाप नहीं है. उनकी फिल्में हमारी हैं, उनका निजी जीवन हमारा नहीं है. मैं हमेशा मानवीय हृदय की स्वतंत्रता के लिए खड़ा रहूंगा. उन्हें जीने और प्यार करने का अधिकार है.’
Vikram Bhatt: ‘उनकी फिल्में हमारी हैं, निजी जीवन नहीं…’ थलपति विजय-तृषा के अफेयर की अटकलों पर बोले विक्रम भट्ट, लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







