Entertainment: War 2: फिल्म एक, रनटाइम दो… हिंदी ऑडियंस को क्या अलग दिखाने वाले हैं ऋतिक रोशन? – #iNA

Hrithik Roshan And Jr Ntr War 2: इन दिनों अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’, जो यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. 14 अगस्त को ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी. इस बीच अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

दरअसल, हाल ही में ये फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हुई है. सीबीएफसी ने ‘वॉर 2’ को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म को 6 अगस्त को सेंसर सर्टिफिकट मिला है. सेंसर सर्टिफिकेट मिलने की खबर के साथ ऐसी जानकारी आई थी कि इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 53 मिनट और 24 सेकेंड है. हालांकि, अब पता चला है कि ये फिल्म दो अलग-अलग रनटाइम के साथ रिलीज होने वाली है.

‘वॉर 2’ के दोनों रनटाइम में कितना अंतर है?

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक हिंदी में ‘वॉर 2’ 2 घंटे 53 मिनट और 24 सेकेंड लंबी होगी, लेकिन तेलुगु और तमिल वर्जन का रनटाइम अलग है. तेलुगु और तमिल में फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 51 मिनट और 44 सेकेंड है. यानी फिल्म एक है, लेकिन रनटाइम दो होंगे.

तेलुगु और तमिल वर्जन हिंदी वर्जन से 1 मिनट 40 सेकेंड छोटा है. हालांकि, इस 1 मिनट 40 सेकेंड में मेकर्स हिंदी ऑडियंस को क्या अलग दिखाने वाले हैं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

इस दिन शुरू होगी एडवांस बुकिंग

ये पहली बार होने वाला है जब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, वो भी आमने-सामने, क्योंकि ऋतिक फिल्म के हीरो हैं, तो वहीं जूनियर एनटीआर विलेन. इसलिए फैंस इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फैंस की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू करने का ऐलान कर दिया है. 10 अगस्त से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है.

War 2: फिल्म एक, रनटाइम दो… हिंदी ऑडियंस को क्या अलग दिखाने वाले हैं ऋतिक रोशन?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button