Entertainment: WAR 2: सबसे बड़ी ‘जंग’ से पहले Hrithik की ऐसी डिमांड, जूनियर NTR को करना पड़ा जिंदगी भर का वादा – #iNA

Hrithik Roshan Vs Junior Ntr: बस 3 दिन बाकी है… फिर 14 अगस्त को सबसे बड़ा क्लैश होगा. जहां एक ओर फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर देखने को मिलेगी. तो दूसरी ओर ये दोनों मिलकर रजनीकांत की ‘कुली’ के लिए खतरा बनने वाले हैं. इसी बीच मेकर्स तेजी से प्रमोशनल इवेंट्स पर काम कर रहे हैं. ताकी फिल्म को लेकर लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा बज बनाया जा सके. इसी के चलते बीते दिनों हैदराबाद में एक ग्रैंड इवेंट रखा गया. जहां एक ही मंच पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आए. और बॉलीवुड एक्टर ने बड़ा वादा भी मांग लिया.

यह पहली बार है, जब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर साथ काम कर रहे हैं. यूं तो यह जूनियर एनटीआर की हिंदी डेब्यू फिल्म है. लेकिन जल्द ही ऋतिक भी साउथ वालों के साथ धमाल मचाने वाले हैं. इसी बीच ऋतिक को जूनियर एनटीआर के हाथ की बनी बिरयानी इतनी पसंद आई कि वो ऐसा कुछ बोल गए. जिसने लोगों का दिल जीत लिया.

ऋतिक से जूनियर NTR ने किया वादा

ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. जिससे पहले उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ साउथ में जाकर धमाल मचाया. एक ही मंच पर दोनों स्टार्स को देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अब इवेंट का एक वीडियो वायरल है. जिसमें ऋतिक रोशन कहते नजर आए- जूनियर एनटीआर शानदार खाना बनाते हैं. जिसके बाद उन्हें कहा- मुझे तुमसे एक वादा चाहिए, चाहे हम दोबारा कोई फिल्म करे या न करे. पर मैं हमेशा तुम्हारी बिरयानी टेस्ट करना चाहता हूं. उन्होंने जिंदगी भर का वादा मांगा, तो जूनियर एनटीआर ने हाथ पकड़कर हां कह दिया.

यूं तो वीडियो में जूनियर एनटीआर की आवाज नहीं सुनाई दी. पर वो वादा करते हुए नजर आ रहे हैं. अब क्योंकि दोनों फिल्म में हीरो-विलेन का किरदार निभा रहे हैं. तो उनकी बॉन्डिंग रियल लाइफ में कैसी है, यह हर कोई देखना चाहता था. इवेंट में दोनों को साथ देखकर लोग काफी खुश नजर आए. खासकर जूनियर एनटीआर को देखा गया कि वो सर बोलकर ही ऋतिक से बात कर रहे थे.

टाइगर के बाद जूनियर NTR

वॉर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ ने काम किया था. लेकिन इस बार वो टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनकी तस्वीर दीवार पर लगी दिखाई देती है. फिल्म के पार्ट 2 में जूनियर एनटीआर होंगे. जिनकी एक्शन के साथ ही ऋतिक से एक डांस फ्लोर पर भी टक्कर होगी. 3 दिन पहले गाने की पहली झलक सामने आई थी, जिसे काफी पसंद किया गया.

WAR 2: सबसे बड़ी ‘जंग’ से पहले Hrithik की ऐसी डिमांड, जूनियर NTR को करना पड़ा जिंदगी भर का वादा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button