Entertainment: अपने ही घर में इस एक्टर ने कर ली थी चोरी, भाई को पता चला तो जमकर की थी पिटाई – #iNA

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हुए हैं जो बचपन में अपने पैरेंट्स के पैसे चुराकर चोरी छिपे फिल्में देखने जाया करते थे. ऐसा ही कुछ दिवंगत और दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक भी किया करते थे. बॉलीवुड के कामयाब अभिनेता रहे सतीश कौशिक को शुरू से ही फिल्मी दुनिया रास आती थी. कम उम्र में ही उन्होंने थिएटर जाकर फिल्में देखना शुरू कर दिया था. लेकिन, एक बार फिल्म देखने के लिए उन्होंने अपनी मां के पैसे तक चोरी कर लिए थे.

मां के पैसे चुराकर सतीश कौशिक एक बार अपने दोस्त के साथ एक फिल्म देखने के लिए चले गए थे. फिर जब फिल्म देखकर सतीश घर आए तो उनका बहुत बुरा हाल हुआ था. दरअसल पैसे चुराने के चलते एक्टर की उनके बड़े भाई ने जोरदार पिटाई कर दी थी. ये खुलासा खुद अभिनेता ने किया था.

सतीश ने चुराए थे इतने रुपये

अभिनेता ने एक बातचीत के दौरान बताया था, ”मैं फिल्म देखने का बड़ा शौकीन था. फिल्में देखने के लिए मतलब मैं पागल हुआ करता था. मेरी घर पर बहुत पिटाई भी हुआ करती थी. मुझे अच्छी तरह याद है मैं गाइड फिल्म देखकर आया था और मैंने अपनी मम्मी के तकिये के नीचे से पांच रुपये चुराए थे.”

Satish Kaushik

बड़े भाई ने की थी पिटाई

सतीश ने आगे कहा था, ”फिल्म मैंने खुद भी देखी और अपने दोस्त को भी दिखाई. तब एक रुपये 60 पैसे का टिकट हुआ करता था और साइकिल स्टैंड पर अगर साइकिल लगाकर पिक्चर देखो तो सवा रुपये या एक रुपये में मिल जाती थी. मैं गाइड फिल्म देखकर आया था और जब घर में पता चल गया कि मम्मी के पैसे चोरी हो गए थे तो मेरे बड़े भाई साहब ने मेरी पिटाई की थी.” इसके आगे अभिनेता ने मुस्कुराते हुए कहा था कि उनके भाई गाना गाते हुए उनकी पिटाई कर रहे थे.

2023 में हो गया था निधन

13 अप्रैल 1956 को जन्मे सतीश अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनका 66 साल की उम्र में 9 मार्च 2023 को निधन हो गया था. अभिनेता ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘राम लखन’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी’ सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया था.

अपने ही घर में इस एक्टर ने कर ली थी चोरी, भाई को पता चला तो जमकर की थी पिटाई

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button