Entertainment: हम शूटिंग रुकवा देंगे… सरदार 3 के बाद अब बॉर्डर 2 पर मचा बवाल, दिलजीत दोसांझ को AICWA से मिली धमकी – #iNA

पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ मौजूदा समय में बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में एक बार फिर से तल्खियां देखने को मिली हैं. भारत ने फिर से पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया है. यहां तक कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की वजह से इस फिल्म की रिलीज पर भारत में रोक लगा दी गई है. इसके बाद भी फिल्म में हानिया को लेने पर दिलजीत दोसांझ का भारी विरोध देखने को मिल रहा है. अब इस मामले में AICWA ने भी विरोध के सुर छेड़े हैं और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
एक्टर दिलजीत दोसांझ की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. फिल्म सरदार जी 3 को रिलीज करने के बाद अब उनकी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 विरोध के घेरे में आ गई है. लोगों के बीच इस बात का गुस्सा है कि दिलजीत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को ना सिर्फ अपनी फिल्म में कास्ट किया बल्कि उन्होंने खुद को डिफेंड भी किया. अब AICWA इस मामले में काफी गुस्से में है और दिलजीत दोसांझ को धमकी भी दे डाली है.
दिलजीत दोसांझ को मिली धमकी
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट टी टी सुरेश गुप्ता ने इस मामले में बात करते हुए कहा- हमने दिलजीत दोसांझ को हटाने के लिए पहले ही पत्र लिखा है. सेंसर बोर्ड को हमने पत्र दिया है. ऐसे देशद्रोह इंसान को देशभक्ति वाली फिल्म में काम नहीं करने दिया जाना चाहिए. अगर फिल्म से उसे नहीं निकल गया तो हम शूटिंग रुकवा देंगे.
View this post on Instagram
कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा की गई अंधाधुन फायरिंग में कई बेकुसूरों की जान गई थी. इसके बाद से ही पाकिस्तान की खूब निंदा हुई और भारत ने भी अपने सख्त तेवर दिखाए. भारत-पाकिस्तान के बीच जंग देखने को मिली. इस दौरान ही सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में एक बार फिर से बैन लगा दिया गया. लेकिन पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म सरदार 3 में जब हानिया आमिर को कास्ट किया और विरोध के बाद भी नहीं हटाया तो ऐसे में लोग भड़क गए. अब ये देखने वाली बात होगी कि AICWA के विरोध के बाद इसपर दिलजीत दोसांझ का क्या रिएक्शन आता है.
हम शूटिंग रुकवा देंगे… सरदार 3 के बाद अब बॉर्डर 2 पर मचा बवाल, दिलजीत दोसांझ को AICWA से मिली धमकी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










