Entertainment: जब ढाई साल तक डिप्रेशन में रहे आमिर खान, तब ये दिग्गज कॉमेडियन बना था सहारा, ऐसे की थी मदद – #iNA

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. 37 साल के एक्टिंग करियर में उनके नाम कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्ज हैं. उनकी कई पिक्चर्स ऐसी हैं, जिनसे फैंस को काफी कुछ सीखने को मिला और वो काफी मोटिवेट भी हुए. लेकिन क्या आप जानते हैं जब अपनी लाइफ में आमिर ने उतार-चढ़ाव देखा और वो डिप्रेशन में चले गए थे तो उनका सहारा कौन बना था?
60 साल के आमिर खान की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चाओं में रही है. उन्होंने दो शादी की और दोनों ही शादियां नाकाम रहीं. आमिर अपने करियर में डिप्रेशन का भी सामना कर चुके हैं. तब इस बुरे दौर में उनका सहारा दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा बने थे. ये खुलासा खुद आमिर खान ने ही किया था.
डिप्रेशन में कपिल कैसे बने आमिर का सहारा?
कपिल शर्मा टीवी पर अपने कॉमेडी शो के जरिए देश दुनिया में खास पहचान बना चुके हैं. दस साल तक उनके शो टीवी पर आते रहे. जबकि 2024 में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नाम से उनका कॉमेडी शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था. इस दौरान उनके मेहमान आमिर खान भी बने थे. तब उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी एक बड़ी घटना का जिक्र किया था.
View this post on Instagram
जब दस साल तक कपिल शर्मा का शो टीवी पर आया था तो आमिर खान कभी भी बतौर गेस्ट उनके शो में शामिल नहीं हुए थे. लेकिन नेटफ्लिक्स पर आए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान आमिर, कपिल के शो पर पहुंचे थे और उन्होंने ढेर सारी बातचीत की थी. तब आमिर ने खुलासा करते हुए कहा था कि वो ढाई साल तक डिप्रेशन में रहे. काफी कमजोर महसूस करते थे और तब वो कपिल शर्मा का शो देखा करते थे.
‘सितारे जमीन पर’ में नजर आएंगे आमिर
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आएंगे. आरएस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी ये पिक्चर 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके बाद आमिर की अगली फिल्म दादा साहब फाल्के की बायोपिक होगी. 2026 में रिलीज होने वाली इस बायोपिक का डायरेक्शन दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी करेंगे.
जब ढाई साल तक डिप्रेशन में रहे आमिर खान, तब ये दिग्गज कॉमेडियन बना था सहारा, ऐसे की थी मदद
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









