Entertainment: जब कटरीना को दिल पर लग गई थी सलमान खान की ये बात, जो कहा वो 5 साल बाद सच करके दिखाया – #iNA

सलमान खान और कटरीना कैफ ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों ने रील लाइफ के साथ ही अपने अफेयर के चलते रियल लाइफ में भी खूब सुर्खियां बटोरीं. दोनों की साथ में ज्यादातर फिल्में सफल रही हैं. हालांकि एक बार सलमान ने कटरीना को काफी कम आंका था और सलमान की वो बात कटरीना के दिल पर लग गई थी. तब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया था जो आगे जाकर सच भी साबित हुआ. आइए आखिर विस्तार से जानते हैं कि मामला क्या है?

सलमान की इस फिल्म में काम करना चाहती थीं कटरीना

कटरीना कैफ अभिनेता नील नीतिन मुकेश के साथ एक बार सलमान खान के टीवी शो ‘दस का दम’ में पहुंची थीं. तब नील ने कटरीना से सवाल किया था कि सलमान कि किस फिल्म में आप सलमान की हीरोइन बनना चाहती थीं? कटरीना ने इस पर कहा था- ‘खामोशी’. लेकिन सलमान ने कटरीना की काबिलियत पर शक किया था और कहा था कि क्या वो साइन लैंग्वेज वाली फिल्म कर लेंगी. कटरीना ने हां कहा तो फिर सलमान ने कहा था गुड चॉइस. खामोशी 1996 में रिलीज हुई थी. जिसमें सलमान के साथ मनीषा कोइराला, नाना पाटेकर ने काम किया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन चाहिए? तो जान लें तरीका

सलमान बोले- 5 साल बाद मेरी मां का रोल करोगी

इसके बाद नील नीतिन मुकेश ने सलमान से सवाल किया था कि कटरीना की एक ऐसी फिल्म जिसमें आप हीरो बनना चाहते थे? इस पर सलमान ने कहा था कोई फिल्म नहीं. कटरीना को सलमान की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था, ये सवाल मुझसे पांच साल बाद पूछना. इस पर सलमान ने कहा था पांच साल बाद आप पिक्चरों में मेरी मां का रोल करोगी. लेकिन फिर जो हुआ वो सबके सामने है.

View this post on Instagram

A post shared by JIYA (@jiya_jiya656)

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं सलमान-कटरीना

सलमान खान ने कभी कटरीना की किसी फिल्म में उनके हीरो बनने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. हालांकि बाद में वो कटरीना के साथ कई फिल्मों में नजर आए. दोनों ने पहले ‘पार्टनर’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, और ‘युवराज’ जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके बाद ये जोड़ी ‘भारत’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘टाइगर 3’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आई.

जब कटरीना को दिल पर लग गई थी सलमान खान की ये बात, जो कहा वो 5 साल बाद सच करके दिखाया

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button