Entertainment: जब माधुरी को अमेरिका में ये काम करते देख हैरान रह गया था उनका फैन, दिया था ऐसा रिएक्शन – #iNA

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के लाखों चाहने वाले हैं. भारत के साथ ही विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग है. बॉलीवुड में 90 के दशक में उन्होंने बड़ा नाम कमाया, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने करियर के पीक पर शादी कर ली थी और बॉलीवुड के साथ ही भारत भी छोड़ दिया था और अमेरिका में रहने लगी थीं. इस दौरान उनके साथ एक बार एक मजेदार वाकया हुआ था.
माधुरी दीक्षित जब भारत में थीं तो स्टार थीं, सुपरस्टार थीं. लेकिन, शादी के बाद पति के साथ अमेरिका में वो एक नॉर्मल लाइफ जी रही थीं. इस दौरान एक्ट्रेस खुद ही अपनी फैमली के साथ अपने हाथों से अपनी कार भी धोती थीं. एक बार उन्हें अमेरिका में फैन ने ऐसा करते हुए देख लिया था और हैरानी भरा रिएक्शन दिया था.
1999 में की डॉ. श्रीराम नेने से शादी
1984 में फिल्म ‘अबोध’ से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली माधुरी अपने दौर की सबसे कामयाब एक्ट्रेस में से एक रही हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांस के दम पर सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया. जब उनका करियर पीक पर था तब एक्ट्रेस ने अमेरिका में रहने वाले डॉ श्रीराम नेने से शादी कर ली थी. दोनों की शादी 1999 में हुई थी.
View this post on Instagram
बच्चों संग कार धोती थीं माधुरी
डॉ श्रीराम नेने से शादी करने के बाद माधुरी अमेरिका में ही सेटल हो गईं. शादी के बाद दोनों के दो बेटे अरिन और रियान हुए. एक दशक तक माधुरी अमेरिका में रहने के बाद वापस अपनी फैमिली के साथ भारत आकर रहने लगीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में अमेरिका में रहने के दौरान का एक मजेदार किस्सा शेयर किया था.
माधुरी दीक्षित ने सौम्या टंडन को दिए इंटरव्यू में बताया था, ”जब मैं अमेरिका के डेनवर में रहती थी तो हमें अपने बच्चों के साथ गाड़ी धोने का बड़ा शौक था. बच्चों को बहुत मजा आता है पानी में, साबुन से खेलने में. हम मौका मिलते ही कार धोने लगते थे. एक दिन अचानक एक फैन की गाड़ी हमारे घर के सामने से निकली. मुझे गाड़ी धोते देख वो हैरान हो गए और कहा- ‘अरे माधुरी दीक्षित गाड़ी धो रही है.”
जब माधुरी को अमेरिका में ये काम करते देख हैरान रह गया था उनका फैन, दिया था ऐसा रिएक्शन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










