Entertainment: जब सलमान खान ने बना दी दूसरे सलमान की जिंदगी, मां के कहने पर दे दिया था बड़ा ऑफर – #iNA

Singer Salman Ali: सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ ने भारत को कई बेहतरीन सिंगर्स दिए हैं. एक नाम सलमान अली का भी है, जिनका ताल्लुक हरियाणा के मेवात से है. वो ‘इंडियन आइडल’ के 10वें सीजन में नजर आए थे. अपनी आवाज से उन्होंने पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया था. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मां सलमा भी उनकी फैन हो गई थीं और उनकी वजह से ही ‘इंडियन आइडल’ के सुपरस्टार को ‘दबंग 3’ में भी मौका मिला था.

आज यानी 14 जनवरी को सलमान अली का बर्थडे है. वो 28 साल के हो चुके हैं. इस मौके पर चलिए जानते हैं कि आखिर उन्हें सलमान खान की फिल्म में गाना गाने का मौका कैसे मिला था. इस बारे में खुद सलमान खान ने एक बार ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ के मंच पर बताया था. सलमान अली भी उस समय शो में मौजूद थे. और उस समय तक उन्हें भी नहीं पता था कि ‘दबंग 3’ में उन्हें मौका कैसे मिला था.

सलमान अली के लिए क्यों स्पेशल हैं सलमान खान?

सलमान अली से शो में पूछा गया था कि सलमान खान उनके लिए इतने स्पेशल क्यों हैं. इसपर उन्होंने कहा था, “मेरी जिंदगी का पहला गाना मैंने सलमान खान को दिया था. ‘दबंग 3’ में मैंने एक गाना गाया था, जो मेरे लिए बहुत बड़ी खुशनसीबी है. इस गाने के लिए वाजिद सर का कॉल आया था मुझे.” सलमान अली ने आगे बताया था कि वो उस समय कहीं शूटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें जैसे ही पता चला था कि उन्हें सलमान खान के लिए गाना गाना है वो शूट छोड़कर वहां से तुरंत भाग गए थे.

उन्होंने बताया था कि उस समय बारिश हो रही थी और वो शूटिंग सेट से एक क्रू मेंबर की बाइक लेकर भीगते हुए स्टूडियो पहुंच गए थे. वहां जाकर उन्होंने सिर्फ 15 मिनट में गाना रिकॉर्ड कर दिया था. वो गाना था ‘आवारा’. जब सलमान अली से ये पूछा गया था कि वाजिद को उनका पता कहां से मालूम पड़ा था. इसपर सलमान अली ने जवाब दिया था कि उन्हें इस बारे में नहीं मालूम. उसके बाद मंच पर मौजूद सलमान खान ने पूरी कहानी बताई थी.

ये भी पढ़ें-

सलमान खान ने क्या बताया था?

सलमान खान ने कहा था, “मेरी अम्मी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं. वो आपका एक शो देखा करती थीं. तो उन्होंने मुझसे कहा था कि इस लड़के को देख लेना, इसका नाम भी सलमान ही है और ये गाता बहुत अच्छा है, बहुत ही अच्छा लड़का है. तो सलमान को कभी कोई गाना जरूर दे देना.” सलमान खान ने आगे कहा था कि मां के कहने के बाद उन्होंने वाजिद को फोन किया था और फिर उसके बाद वाजिद ने सलमान अली को इस गाने का ऑफर दिया था. बहरहाल, अब सलमान अली एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं. वो लाखों दिलों पर राज करते हैं.

जब सलमान खान ने बना दी दूसरे सलमान की जिंदगी, मां के कहने पर दे दिया था बड़ा ऑफर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button