Entertainment: जब Shaan को Sonu Nigam समझ एक फैन ने तारीफ में पढ़ डाली थी लंबी कविता, हैरान रह गए थे सिंगर – #iNA

Shaan on Sonu Nigam at Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा में हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स ने शिरकत की. इसमें अपनी मधुर आवाज से फैंस को मंत्रमुग्ध कर देने वाले सिंगर शान भी शामिल थे. शान ने कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान कई सारे किस्से शेयर किए. इस दौरान उन्होंने अपने साथी कलाकार सोनू निगम से जुड़ा भी एक किस्सा शेयर किया और उनकी तारीफ भी की. उन्होंने बताया कि कैसे एक शख्स ने उनकी तारीफ में एक कविता सुना दी जो सोनू निगम के लिए लिखी गई थी.

कपिल शर्मा ने अपने कार्यक्रम में शान की तारीफ करते हुए कहा कि वे लोगों के बीच हमेशा प्यार और खुशियां बांटते हैं. क्या कभी उनके साथ ऐसा हुआ है कि किसी फैन ने उनसे किसी और सिंगर का गाना सुनाने की रिक्वेस्ट कर दी हो. इसका जवाब देते हुए शान ने वो किस्सा सुनाया जब एक शख्स उनकी तारीफ में उनके लिए लंबी कविता सुनाने लगा लेकिन ये कविता उसने अपने फेवरेट सिंगर सोनू निगम के लिए लिखी थी. शान भी अंत में ये जानकर काफी कन्फ्यूज रह गए. शान ने कहा कि शख्स ने उन्हें कविता सुनाने के बाद उनसे कहा- हम आपके जबरदस्त फैन हैं, आप जैसा कोई और नहीं है सोनू निगम. ये किस्सा सुन वहां मौजूद सभी लोग काफी हंसने लग गए.

Sonu Nigam Singer (4)

कपिल के शो में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर्स

79th इंडिपेंडेंस डे के मौके पर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के 9वें एपिसोड में बॉलीवुड के बड़े सिंगर्स को इनवाइट किया गया. इस दौरान विशाल-शेखर, शान और नीती मोहन जैसी हस्तियां पहुंची थीं. इस दौरान ही शान ने कपिल से बातचीत के दौरान इस फनी किस्से को साझा किया. शान और सोनू निगम लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और दोनों का ही सफल इंडस्ट्री में सफल रहा है. दोनों ही कलाकार एक-दूसरे की काफी रिस्पेक्ट करते हैं. दोनों का एक वीडियो भी हाल ही में खूब वायरल हुआ था जिसमें वे पुराने गाने तुमसे मिल कर ऐसा लगा गाते नजर आ रहे थे. इस वीडियो में मीका सिंह भी थे और ये वीडियो किसी म्यूजिकल नाइट सेलिब्रेशन का था.

जब Shaan को Sonu Nigam समझ एक फैन ने तारीफ में पढ़ डाली थी लंबी कविता, हैरान रह गए थे सिंगर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button