Entertainment: जिसने बॉबी देओल से ली टक्कर, इस बॉलीवुड एक्टर ने थामा उसका हाथ! अब साउथ में असली ‘धमाल’ – #iNA

Bobby Deol co Star Next Film: साउथ और बॉलीवुड एक्टर्स एक साथ मिलकर खूब धमाल मचा रहे हैं. पर उनके फैन्स की सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर चलती रहती है. यहां ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ को ही देख लीजिए, एक तरफ आमिर खान-रजनीकांत, तो दूसरी ओर ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर… अब एक बॉलीवुड एक्टर भी साउथ की बड़ी फिल्म में काम करने जा रहा है. जिसने पिछले साल एक फिल्म में बॉबी देओल से टक्कर ली थी, अब उसके साथ ‘वॉर 2’ का बॉस आ गया. कौन है ये, साथ ही किस फिल्म की बात की जा रही है? जानिए.
हाल ही में Cinejosh पर एक रिपोर्ट छपी. इससे पता लगा कि कॉलीवुड एक्टर सूर्या अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं. जो अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. आपको याद होगा कि कंगुवा में वो बॉबी देओल के सामने थे. दोनों की टक्कर देखने को मिली थी. पर फिल्म पिट गई थी. साथ ही खूब ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था.
सूर्या की फिल्म में किसकी एंट्री?
नई रिपोर्ट से जानकारी मिली की सूर्या इस वक्त एक फिल्म में काम कर रहे हैं. जिसे Venky Atluri डायरेक्ट कर रहे हैं. अब क्योंकि यह सूर्या की पहली तेलुगु फिल्म है, तो वो भी काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है. और अब खबरें आ रही है कि एक बॉलीवुड स्टार इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. यह कोई और नहीं, बल्कि अनिल कपूर हैं.
कहा जा रहा है कि फिल्म में अनिल कपूर फ्लैशबैक एपिसोड्स में एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. जो कि फिल्म के लिए बेहद अहम होगा. वहीं सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, वेंकी अटलूरी ने फिल्म के लिए एक यूनिक स्क्रिप्ट तैयार की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का नाम “विश्वनाथन एंड संस” होगा. जिसे नागा वामसी और सीथारा एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. वहीं पिक्चर में रवीना टंडन और सरथ कुमार भी दिखाई देंगे.
बॉबी के दो दुश्मन आए साथ
दरअसल कंगुवा में बॉबी देओल और सूर्या आमने सामने थे. इस दुश्मनी को खत्म कर सूर्या ने जीत हासिल की थी. जबकि एनिमल, जो कि रणबीर कपूर की फिल्म है, उसमें अनिल कपूर और बॉबी भी अपोजिट दिखे थे. यानी दो दुश्मन एक साथ आए हैं.
जिसने बॉबी देओल से ली टक्कर, इस बॉलीवुड एक्टर ने थामा उसका हाथ! अब साउथ में असली ‘धमाल’
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










