Entertainment: हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में क्यों दिया गया अभिषेक बच्चन को ‘स्पेशल थैंक्यू’, जानिए पीछे की दिलचस्प कहानी – #iNA

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ को लोगों ने खूब पसंद किया है, मिलाप जावेरी की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है. सिनेमाघरों में तो फिल्म की धूम मची ही है, लेकिन सोशल मीडिया पर भी फिल्म के क्लिप्स वायरल हो रहे हैं. हालांकि, इसी बीच लोगों ने ध्यान दिया है कि थिएटर में फिल्म चलने के दौरान अभिषेक बच्चन को स्पेशल थैंक्यू कहा गया है, जिससे लोगों में थोड़ी कंफ्यूजन देखने को मिल रही है.

21 अक्टूबर को ‘एक दीवाने की दीवानियतरिलीज हुई थी, दिवाली की धूम में इस फिल्म की कहानी ने भी काफी धमाल मचाया है. फिल्म के लीड रोल में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा को भी लोगों ने खूब पसंद किया है. लेकिन, हाल ही में खुलासा हुआ है कि फिल्म में लीड रोल के लिए हर्षवर्धन पहली पसंद नहीं थे. दरअसल, इस फिल्म की कहानी काफी वक्त पहले ही लिखी गई थी, जिसे निशिकांत कामत डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन उनके निधन के बाद ये फिल्म रुक गई.

सालों पहले लिखी गई थी कहानी

हालांकि, मीडिया सोर्स के मुताबिक, जिस वक्त फिल्म को बनाने को लेकर बात हो रही थी, उस समय अभिषेक बच्चन को लीड रोल के लिए चुना गया था. फिल्म की कहानी और डायलॉग को मिलाप जावेरी और मुश्ताक शेख ने लिखा था. कई वजहों से फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी, लेकिन सालों बाद मिलाप जावेरी ने दोबारा से फिल्म पर काम करने की ठानी और डायरेक्शन की भी कमान उन्होंने खुद ही संभाली. लेकिन, फिल्म पर दोबारा काम करने से पहले मिलाप ने अभिषेक बच्चन से परमिशन ली थी.

Ek Deewane Ki Deewaniyat

अभिषेक से ली थी परमिशन

अभिषेक बच्चन को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी परमिशन देते हुए शुभकामनाएं भी दी. इसी वजह से फिल्म में अभिषेक बच्चन को स्पेशल थैंक्यू कहा गया है. एक्टर का रिएक्शन आने के बाद से मिलाप ने हर्षवर्धन को कास्ट किया और लोगों ने भी उन्हें फिल्म में काफी पसंद किया है. बॉक्स ऑफिस पर भी ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ ने अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के बाद 21 दिन में फिल्म ने 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में क्यों दिया गया अभिषेक बच्चन को ‘स्पेशल थैंक्यू’, जानिए पीछे की दिलचस्प कहानी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button