Entertainment: जल्द माता-पिता बनेंगे बॉलीवुड के ये 4 कपल, राजकुमार-पत्रलेखा समेत ये नाम शामिल – #iNA

हर साल जुलाई के चौथे रविवार को पैरेंट्स डे मनाया जाता है. इस साल पैरेंट्स डे 27 जुलाई को पड़ा. पैरेंट्स हर बच्चे के लिए सबसे खास होते हैं और इस दिन को हर वो बच्चे मनाते हैं जो अपने पैरेंट्स को बहुत प्यार करते हैं. अगर बॉलीवुड सितारों की बात करें तो इस साल कई सेलेब्स को पैरेंट्स बनने की खुशी मिली है, जिसमें सबसा बड़ा नाम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का है, जो इस साल एक बेटी के पैरेंट्स बने. वहीं कुछ और सितारे भी इस साल माता-पिता बनने वाले हैं.

पत्रलेखा-राजकुमार राव

2021 में एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा की शादी हुई थी. कई सालों बाद अब दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं. कुछ समय पहले ही राजकुमार राव और पत्रलेखा ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की.

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार-पत्रलेखा ने बताया था कि वो जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं. पत्रलेखा और राजकुमार ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर शादी कर ली थी. अब दोनों की जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है.

शूरा-अरबाज खान

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान हैं, जिनसे अरबाज ने 2023 में शादी की थी, वो भी मां बनने वाली हैं. अरबाज खान पहले से एक बेटे अरहान के पिता हैं, जो मालइका अरोड़ा से हैं. मलाइक से तलाक के बाद अरबाज खान ने शूरा के साथ शादी कर ली और अब ये कपल पैरेंट्स बनने वाला है.

View this post on Instagram

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

गौहर खान

फेमस एक्ट्रेस गौहर खान ने 2020 में जैद दरबार के साथ शादी की थी. जैद और गौहर का एक बेटा जिहान हैं, लेकिन अब गौहर खान अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने को तैयार हैं. गौहर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी और फैंस उनकी इस गुड न्यूज से काफी खुश हैं.

मालविरा राज

‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के बचपन का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मालविका राज भी प्रेग्नेंट हैं. मालविका राज ने 2023 में बिजनेसमैन प्रणव बग्गा के साथ शादी की थी.

View this post on Instagram

A post shared by Malvika Raaj Bagga (@malvikaraaj)

इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और अब ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है. मालविका ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी और अब कुछ महीनों के बाद मालविका और प्रणव पैरेंट्स बनेंगे.

जल्द माता-पिता बनेंगे बॉलीवुड के ये 4 कपल, राजकुमार-पत्रलेखा समेत ये नाम शामिल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button