Entertainment: Yash Birthday: कभी 50 रुपये कमा पाते थे KGF स्टार यश, अब भारत की सबसे महंगी फिल्म में आएंगे नजर – #iNA

Yash Birthday Special: कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर यश आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. यश को फिल्म KGF ने देशभर में मशहूर कर दिया था. लेकिन, उनकी सफलता में चार चांद लगाए थे इसके सीक्वल KGF 2 ने. जो 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक रही थी. आज उन्हें न सिर्फ देशभर में बल्कि, दुनियाभर में पहचाना जाता है. हालांकि ये सफर उनके लिए कोई आसान नहीं था. आज करोड़ों के मालिक यश कभी सिर्फ 50 रुपये तक ही कमा पाते थे.
अभिनेता बनने का सपना लिए यश कभी अपने घर से सिर्फ 300 रुपये लेकर निकले थे. लेकिन, इस सपने को पूरा करने में उन्हें कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा और कड़े संघर्ष का सामना उन्होंने किया. यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन जिले के भुवानाहल्ली गांव में हुआ था. उनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है, हालांकि बाद में वो यश बन गए थे. यश ने कभी बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया था. जबकि उनके पिता बस ड्राइवर हुआ करते थे.
50 रुपये में किया था काम
यश ने कम उम्र में ही एक्टर बनने का सपना देख लिया था. जब उन्होंने पैरेंट्स को ये बात बताई तो वो इसके खिलाफ थे. हालांकि एक्टर ने माता-पिता को जैसे-तैसे मना लिया. महज 16 साल की उम्र में यश अपना घर छोड़कर बेंगलुरु आ गए थे. जेब में सिर्फ 300 रुपये थे. उन्हें पहला काम एक फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में मिला था. लेकिन, फिल्म दो दिन की शूटिंग के बाद ठंडे बस्ते में चली गई.
ये भी पढ़ें: धुरंधर से भिड़ेगी यश की गर्ल गैंग, जानिए कौन हैं ये 5 एक्ट्रेस और कितनी अमीर हैं?
यश के पास न रहने का कोई ठिकाना था और न खाने का. उनके पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे तो उन्होंने एक थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया था. जहां उन्होंने बैकस्टेज वर्कर का काम किया. यश ने एक इंटव्यू में बताया था कि वो चाय-पानी देने से लेकर सभी काम संभालते थे और इसके लिए उन्हें सिर्फ 50 रुपये दिए जाते थे.
अब हैं भारत की सबसे महंगी फिल्म का हिस्सा
यश जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगे. ये पिक्चर मार्च 2026 में रिलीज होगी. इसके बाद वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रामायण’ में दिखाई देंगे. दो पार्ट में बन रही इस पिक्चर का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. ये भारत की सबसे महंगी फिल्म साबित होगी. इसमें यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं.
Yash Birthday: कभी 50 रुपये कमा पाते थे KGF स्टार यश, अब भारत की सबसे महंगी फिल्म में आएंगे नजर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










