Entertainment: आप युवराज सिंह की मां से मिलने गई थीं? पूर्व क्रिकेटर संग अफेयर पर दीपिका ने दिया था ये जवाब – #iNA

दीपिका पादुकोण को आज की जनरेशन की सबसे बेहतरीन अदाकारा माना जाता है. अपने 18 साल के करियर में कई बार उन्होंने अपनी बेहतरीन ऐक्टंग से ये साबित किया है. दीपिका अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं. उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की थी, लेकिन इससे पहले उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा है.

दीपिका का सबसे चर्चित अफेयर रणबीर कपूर के साथ रहा है. इसके अलावा उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी, सिद्धार्थ माल्या और युवराज सिंह के साथ भी सुर्खियों में रहा. युवराज और दीपिका को साथ में भी स्पॉट किया गया था. खबरें ये भी थीं कि दीपिका, युवराज की मां से मिलने के लिए उनके घर भी गई थीं. जब ये सवाल दीपिका से पूछा गया था तो आइए जानते हैं उन्होंने क्या जवाब दिया था?

युवराज सिंह संग जुड़ा था दीपिका का नाम

दीपिका पादुकोण ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी. करियर के शुरुआती दिनों के दौरान ही दीपिका का नाम युवराज सिंह से जुड़ा था. उनसे इस मुद्दे को लेकर ‘आप की अदालत’ में भी सवाल किया गया था.

शो के दौरान दीपिका से सवाल हुआ था, ”आप युवराज सिंह की मम्मी से मिलने गई थीं. वो आपको उनकी मां से मिलवाने के लिए ले गए थे.” दीपिका ने इस पर कहा था, ”यहां पर कोई सबूत तो नहीं है ना.” इस पर इंटरव्यूवर ने कहा था, ”आप ऐसे करेंगी तो सबूत भी आ जाएंगे थोड़ी देर में.” ये सुनते ही दीपिका मुस्कुराने लगी थीं.

2018 में रणवीर सिंह से की थी शादी

दीपिका ने मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह के प्यार में पड़ने के बाद शादी करने का फैसला ले लिया था. दोनों स्टार ने साल 2018 में धूमधाम से शादी की थी. इसके करीब 6 साल बाद कपल ने बेटी का वेलकम किया. सितंबर 2024 में दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ में नजर आई थीं.

आप युवराज सिंह की मां से मिलने गई थीं? पूर्व क्रिकेटर संग अफेयर पर दीपिका ने दिया था ये जवाब

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button