Entertainment: यूट्यूबर अरमान मलिक की लगी लॉटरी, छोटे बेटे जैद को मिली 100 करोड़ की फिल्म, वसूलेंगे इतनी तगड़ी फीस – #iNA

Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक जल्द ही पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं. यूं तो वो पहले ही दो पत्नियों को लेकर चर्चा में रहे हैं. जहां पहली पत्नी पायल और अरमान के तीन बच्चे हैं. तो वहीं दूसरी बीवी कृतिका मलिक के साथ एक बेटा है- जैद. न सिर्फ व्लॉग, बल्कि फिटनेस, फूड के चैनल्स बनाकर लाखों की कमाई करते हैं. अब उनकी पहली पत्नी फिर से मां बनने वाली हैं. इसी बीच उन्हें एक और बड़ी गुड न्यूज मिल गई है. उनके और कृतिका मलिक के बेटे जैद को एक बड़ी फिल्म मिली है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए सबको दी है. जानिए कौन सी फिल्म उनके बेटे को मिल गई है?
अरमान मलिक के फैमिली फिटनेस यूट्यूब चैनल पर 15.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि, मलिक व्लॉग चैनल से 8.5 मिलियन लोग जुड़े हुए हैं. वहीं तीनों बच्चों के नाम से अलग-अलग चैनल बनाए हुए हैं, जिसपर कई मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो कई हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में खुद ही दिखते रहे हैं. जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है.
अरमान मलिक के बेटे को मिली फिल्म
हाल ही में अरमान मलिक ने अपने नए वीडियो में बताया कि- आज हमारे घर साउथ के डायरेक्टर आ गए हैं. एक नया और बड़ा प्रोजेक्ट आने वाला है. वहीं फिल्म के डायरेक्टर ने तेलुगु में पूरी जानकारी दी. वो कहते नजर आए हमारी एक पिक्चर शुरू हो रही है. फिल्म का जनवरी, 2026 पोंगल के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा. जिसमें एक्टिंग करने के लिए कृतिका मलिक के बेटे को चुना गया है. साथ ही खुलासा किया कि फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये हैं. वहीं 6 महीने में फिल्म का काम कंप्लीट कर लिया जाएगा. साथ ही अरमान मलिक ने जानकारी दी कि कांतारा चैप्टर 1 की प्रोडक्शन टीम का Kumanan हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने जैद को अब साइन किया है.
दरअसल Sethuraman Kumanan एक एक्टर होने के साथ ही सिनेमेटोग्राफर भी हैं. साथ ही टॉलीवुड में अपना अहम योगदान देते रहे हैं. वो पहले से ही उन्हें जानते थे, जब वो साउथ की तरफ रहते थे. साथ ही कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करते हुए दिखाया गया. वहीं यह भी बताया कि जैद को एक और फिल्म मिल सकती है. अरमान मलिक का बेटा जैद 28 दिन तक फिल्म का शूट करेंगे. जिसकी हर दिन की फीस 3 लाख रुपये है. दरअसल पहले भी कई इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं. साथ ही एक ब्रांड के लिए बेटे से रैम्प वॉक कराया था. उनके चारों बच्चे ही काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं.
यूट्यूबर अरमान मलिक की लगी लॉटरी, छोटे बेटे जैद को मिली 100 करोड़ की फिल्म, वसूलेंगे इतनी तगड़ी फीस
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










