Entertainment: क्या दवाओं ने ले ली शेफाली जरीवाला की जान, कमरे से FSL की टीम को क्या-क्या मिला? – #iNA

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत ने सबको चौका दिया है. मात्र 42 साल की उम्र में कांटा लगा गर्ल अब इस दुनिया से जा चुकी हैं. मौत कैसे हुई इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है. शुरुआती तौर पर कहा जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान गई है. मौत का पता लगाने के लिए पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम भी करवाया है जिसकी रिपोर्ट आने वाले दिनों में सामने आएगी. पुलिस खुद भी मौत की वजह जानने में जुटी हुई है. अब तक की जांच में कोई संदिग्ध परिस्थिति या पारिवारिक विवाद सामने नहीं आया है, लेकिन फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटना के बाद उनके घर से कई तरह की दवाएं जब्त की हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एफएसएल की टीम ने शेफाली के घर की तलाशी के दौरान एंटी-एजिंग वायल्स, विटामिन इंजेक्शन और गैस्ट्रिक से संबंधित दवाइयों को सीज किया है. ये दवाएं संभावित मेडिकल रिएक्शन या दवा के दुष्प्रभाव के पहलू को जांच के केंद्र में ला रही हैं. इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें शेफाली के पति पराग, उनकी मां, घरेलू सहायक (नौकर) और बेलेव्यू अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं. सभी ने घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी है.

फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी साफ

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच में किसी भी प्रकार के घरेलू विवाद, तनाव, या आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. मामले को फिलहाल स्वाभाविक या दुर्घटनावश मौत (Accidental Death) के एंगल से देखा जा रहा है, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. पुलिस की अब तक की जांच में इस केस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं.

कई सालों से ले रही थीं एंटी एजिंग की दवाइयां

पुलिस को पता चला है कि शेफाली पिछले कई सालों से एंटी एजिंग की दवाइयां ले रही थी. 27 जून को घर में पूजा के नाते शेफाली व्रत पर थी. इसके बावजूद उन्होंने अपनी एंटी एजिंग दवा को दोपहर में इंजेक्ट किया था. एंटी एजिंग और विटामिन की दवा की सलाह उन्होंने 7-8 साल पहले एक डॉक्टर से लिया था और इसके बाद वह लगातार हमर महीने यह दवा ले रही थीं. अभी तक की जांच में यह एक बड़ी वजह कार्डियक अरेस्ट होने की सामने आई है. एंटी एजिंग दवाओं का इस्तेमाल जवान दिखने और त्वचा को डैमेज होने से बचाने के लिए किया जाता है.

अचानक कांपने लगी थीं शेफाली, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

जांच में पता चला है कि रात करीब 10-11 बजे उनकी बॉडी अचानक से कांपने लगी और वो नीचे गिर गईं, इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया. उस वक्त घर में शेफाली, उनके पति पराग और शेफाली की मां के अलावा कुछ अन्य लोग मौजूद थे. जब तक ये लोग शेफाली को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गई थी. अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.

शेफाली की मौत ने सबको डरा दिया

शेफाली जरीवाला वैसे हाल के दिनों में रिएलिटी शो बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में थीं, लेकिन आज भी बॉलीवुड में उनकी पहचान ‘कांटा गर्ल’ के तौर पर थी. जो उनके 2002 में आए एक गाने का टाइटल था लेकिन दिल की सत्ता को लगे मौत के इस कांटे ने सबको डरा दिया है. फिलहाल लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर दिल की सत्ता इतनी कमजोर क्यों होती जा रही है सिर्फ आम लोग ही नहीं अब सेलिब्रिटीज का दिल भी उन्हें धोखा क्यों दे रहा है?

(रिपोर्ट- शुभम पांडे)

क्या दवाओं ने ले ली शेफाली जरीवाला की जान, कमरे से FSL की टीम को क्या-क्या मिला?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button