Entertainment: रितेश पांडे के 5 सुपरहिट भोजपुरी गाने, एक ने तो यूपी-बिहार में मचा दिया है बवाल – #iNA

आज के समय में भोजपुरी गाने हर जगह सुने जाते हैं और लोग इन पर जमकर डांस भी करते हैं. पिछले कुछ सालों में कई ऐसे सिंगर और एक्टर भोजपुरी इंडस्ट्री में आए हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है. उन कलाकारों में एक रितेश पांडे भी हैं, जिन्होंने 2016 में एक फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली और आज वो हर किसी की पसंद बन गए हैं.
रितेश पांडे ने बतौर एक्टर भोजपुरी सिनेमा में शुरुआत की थी, लेकिन अब उन्होंने गायकी में भी अपनी पहचान बना ली है. रितेश पांडे के कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्होंने यूट्यूब पर व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और उन गानों को यूपी-बिहार में खूब सुना जाता है.
रितेश पांडे के 5 सुपरहिट भोजपुरी गाने
अगर आप भोजपुरी गानों के शौकीन हैं और पार्टी में इन्हीं गानों पर थिरकते हैं, तो रितेश पांडे के इन गानों में कोई एक जरूर होगा जो आपका फेवरेट होगा. इन 5 गानों को यूट्यूब पर रितेश के फैंस काफी पसंद करते हैं.
‘हैलो कौन…हम बोल रहे’
रिद्धी म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर ‘हैलो कौन..हम बोल रहे’ गाना पांच साल पहले अपलोड किया गया था. ये गाना रितेश पांडे के सुपरहिट गानों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला है. इस गाने को अब तक 1 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये गाना हर भोजपुरिया को पसंद आता है.
रितेश पांडे और स्नेह उपाध्याय के ऊपर ये गाना फिल्माया गया है और इन दोनों ने ही इस गाने को गाया भी है. गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने तैयार किया है और बोल भी आशीष ने ही लिखे हैं. ये गाना ऐसा है कि आज भी लोग फोन करने के बाद यही डायलॉग बोलते हैं.
‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर ये गाना 4 साल पहले अपलोड किया गया था. इस गाने को खबर लिखे जाने तक 651 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यूपी-बिहार की शादी या किसी भी पार्टी में ये गाना यंगस्टर्स जरूर बजाते हैं और जमकर थिरकते हैं.
इस गाने को रितेश पांडे ने गाया है और इसे उनपर ही फिल्माया गया है. इस गाने को आरएस प्रितम ने लिखा है और म्यूजिक आशीष वर्मा ने तैयार किया है. गाने को लवकेश विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है. यूट्यूब पर ये गाना रितेश पांडे के टॉप-5 सॉन्ग्स की लिस्ट में आता है.
‘चुनरिया झलकऊआ’
सा रे गा मा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर ‘चुनरिया झलकऊआ’ गाना 2020 में अपलोड किया गया था. खबर लिखे जाने तक इस खबर को 92 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इस गाने पर शादी-पार्टी में लोग खूब थिरकते हैं.
‘चुनरी झलकऊआ’ गाने में भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और रितेश पांडे लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं गाने को रितेश पांडे के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है. गाने के म्यूजिक के साथ ही इसके बोल भी आशीष वर्मा ने तैयार किया है.
‘आज जेल होई कल बेल होई’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर ये गाना तीन साल पहले अपलोड किया गया था. इस गाने को अब तक 117 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यूपी-बिहार में इस गाने को खूब सुना जाता है.
इस गाने को रितेश पांडे ने ही गाया है, इस गाने को उनके साथ पल्लवी गिरी पर फिल्माया गया है. गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने तैयार किया है और मांजी मीत ने इसके बोल लिखे हैं.
‘रशियन लाएंगे’
2025 में रितेश पांडे का नया गाना ‘रशियन लाएंगे’ आया था जो जनवरी में आदिशक्ति फिल्म्स नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. इस गाने को अब तक 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और रितेश ने ये गाना ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ की अपार सफलता के बाद बनाया था.
गाने में लीड रोल में रितेश पांडे ही नजर आए हैं और उन्होंने ही गाने को गाया भी है. इस गाने का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है और बोल अरविंद अजनबी ने लिखे हैं. रितेश पांडे का ये गाना भी फैंस खूब पसंद करते हैं.
रितेश पांडे के 5 सुपरहिट भोजपुरी गाने, एक ने तो यूपी-बिहार में मचा दिया है बवाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










