Entertainment: पूरी तरह वेजिटेरियन हो गई थीं शेफाली जरीवाला, क्यों लिया था ऐसा फैसला? – #iNA

शेफाली जरीवाला 42 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं. लेकिन उनके फैंस इस बात से बेहद दुखी हैं. इंडस्ट्री के लोग भी उनके निधन से शॉक्ड हैं. एक्ट्रेस की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम भी पूरा कर दिया गया है बस रिपोर्ट आनी बाकी है. एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ. शेफाली यूथ के बीच काफी पॉपुलर थीं और 42 साल की उम्र में भी बहुत यंग और खूबसूरत दिखती थीं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया था कि उन्होंने नॉन वेज को पूरी तरह से छोड़ दिया था. जब वे सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में आई थीं उस दौरान वे अंडा भुर्जी खाती थीं. लेकिन अपने जीवन के अंतिम समय में वे सिर्फ वेज खाने लगी थीं. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी इंटरव्यू के दौरान बताई थी.

शेफाली जरीवाला ने पारस छाबड़ा के साथ पॉडकास्ट के दौरान कई मुद्दों पर बात की थी. उन्होंने इस दौरान बिग बॉस 13 में बिताए अपने दिनों को भी याद किया था और उन्होंने इसके साथ ही पारस छाबड़ा के साथ भी अपनी बॉन्डिंग का जिक्र किया था जो उस सीजन उनके साथ कंटेस्टेंट के तौर पर शो का हिस्सा बने थे. शेफाली को इस दौरान पारस ने खाने के लिए गुजराती डिश दी थी जिससे शेफाली काफी खुश थीं और उन्होंने पारस को थैंक्स बोला था.

View this post on Instagram

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala)

इसके बाद शेफाली जरीवाला ने पारस से कहा था- बहुत शुक्रिया कि आपने हमारे खाने-पीने का हमेशा खास ख्याल रखा. खासकर की बिगबॉस के घर में भी. मैं बताना चाहूंगी कि दुनिया की सबसे अच्छी चाय बनाते हैं पारस छाबड़ा. और अंडा भुर्जी भी बनाते थे. अब मैं वेजिटेरियन हो गई हूं. गैस का तो पता नहीं लेकिन वेजिटेरियन खाकर मुझे बहुत हल्का-हल्का फील होता है. ये प्रोटीन वगहरा के चक्कर में अंडे-वंडे शुरू हो गए थे. वर्ना ऐसे तो मैं प्योर गुजराती फैमिली से बिलॉन्ग करती हूं. बचपन से हम लोग दाल-रोटी खाने वाले थे. कहां हम लोग नॉनवेज खाते हैं.

कांटा लगा सॉन्ग कॉन्ट्रोवर्सी पर क्या बोली थीं शेफाली जरीवाला?

शेफाली जरीवाला से पारस छाबड़ा ने कांटा लगा सॉन्ग के दौरान इतनी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में भी बात की थी और इसका कारण पूछा था. इसका जवाब देते हुए शेफाली ने कहा था- मैं गाने में ऊपर से नीचे तक पूरा ढंकी थी, अगर सही में देखो तो ऐसा कुछ भी नहीं था जिस वजह से कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट हो. लेकिन प्रॉब्लम लोगों को लड़की के एटिट्यूड से थी. क्योंकि कुछ भी उस आउटफिट में रिवीलिंग नहीं था जो मैंने कैरी किया था. लड़की का एटिट्यूड और उसका बेबाक अंदाज लोगों को खटक रहा था.

पूरी तरह वेजिटेरियन हो गई थीं शेफाली जरीवाला, क्यों लिया था ऐसा फैसला?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button