यूपी – अलीगढ़: गांव में लंपी वायरस की एंट्री, गभाना में तीन केस आए, 1.40 लाख डोज से गोवंश का होगा घर-घर टीकाकरण – INA

गभाना क्षेत्र में लंपी वायरस के तीन केस सामने आए हैं। पशु चिकित्सक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि तीनों पशु अब स्वस्थ हैं। उधर पशु चिकित्सा विभाग ने सतर्कता बरतते हुए चंडौस, गभाना, इगलास और खैर ब्लॉक क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है।

चंडौस संवाददाता के अनुसार आठ हजार गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लंपी वायरस का कोई मामला नहीं है। गभाना में पशु चिकित्सक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि नौ हजार टीके मिले थे जिसमें पांच हजार गोवंश का टीकाकरण पूरा हो चुका है। 

इगलास संवाददाता के अनुसार मथुरा सीमा और हाथरस रोड से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। डिप्टी सीवीओ प्रभा कटियार ने बताया कि 10 हजार गोवंश को टीका लगाया गया है। खैर संवाददाता के अनुसार पशु चिकित्साधिकारी कैलाश राणा ने बताया कि टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। सभी सरकारी और पंजीकृत गोशालाओं में शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है। कसीसो, सजना, फतेहगढ़ी, गौमत, किरतपुर, मऊ, बामोती, सुजानपुर, शिवाला और अहरोला टीकाकरण हो चुका है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button