इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो अगस्त में 33,430 करोड़ रुपए रहा, गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा : एम्फी
.webp)
नई दिल्ली, 10 सितंबर (.)। इक्विटी म्यूचुअल फंड में इनफ्लो अगस्त में 33,430.37 करोड़ रुपए रहा है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से बुधवार को दी गई।
एम्फी के द्वारा जारी किए गए डेटा में बताया गया कि बीते महीने लार्ज-कैप फंड्स में रिकॉर्ड 2,834.88 करोड़ रुपए का फंड आया है। मिड-कैप कैटेगरी में 5,330.62 करोड़ रुपए और स्मॉल-कैप कैटेगरी में 4,992.90 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया है।
फ्लैक्सी-कैप फंड्स में रिकॉर्ड 7,679.40 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया है, जो कि इससे पहले के महीने में आए 7,654 करोड़ रुपए के इनफ्लो से मामूली रूप से अधिक है।
गोल्ड ईटीएफ में अगस्त में 7,200 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया है, जो कि जुलाई में 1,200 करोड़ रुपए था।
मासिक आधार पर गिरावट के बावजूद, अगस्त 2025 में सकारात्मक इक्विटी प्रवाह का यह लगातार 54वां महीना था।
हालांकि, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) जून में 74.41 लाख करोड़ रुपए और जुलाई में 75.35 लाख करोड़ रुपए से थोड़ी कम होकर 75.18 करोड़ रुपए हो गया है।
एएमएफआई डेटा पर सैमको म्यूचुअल फंड के सीईओ विराज गांधी ने कहा, कुल मिलाकर बाजार में सुधार होता दिख रहा है और पिछले 30 दिनों में 2-3 फीसदी की तेजी आई है। इसके बावजूद, हमने म्यूचुअल फंड योजनाओं के लिए तिमाही-दर-तिमाही इनफ्लो में मंदी देखी है।
उन्होंने आगे कहा कि जुलाई में 42,702 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया था, जो कि अगस्त में 33,430 करोड़ रुपए है। वहीं, अगस्त 2024 से लेकर अगस्त 2025 के बीच औसत नेट इनफ्लो 33,000 करोड़ रुपए रहा है।
जुलाई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश में आश्चर्यजनक रूप से 81 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो जून में 23,587 करोड़ रुपए से बढ़कर 42,702 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था।
–.
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो अगस्त में 33,430 करोड़ रुपए रहा, गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा : एम्फी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)



