Noida – जिले में धारा-163 लागू होने के बाद भी सांसद प्रतिनिधि करेंगे विशाल जनसभा, सपा ने उठाए सवाल – #INA

जिले में धारा-163 लागू होने के बाद भी सांसद प्रतिनिधि करेंगे विशाल जनसभा, सपा ने उठाए सवाल

Noida News :
किसान आंदोलन और संभल घटना को देखते हुए नोएडा में धारा-163 लागू है। पुलिस इस दौरान धरना प्रदर्शन और जनसभा करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली का एक वीडियो एक्स हैंडल पर शेयर किया। वीडियो में संजय बाली इस्कॉन मंदिर पर विशाल जनसभा में लोगों से पहुंचने की अपील कर रहे हैं। जबकि जिले में धारा-163 लागू है। 


जानिए पूरा मामला 

दरअसल समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने शनिवार दोपहर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में संजय बाली कह रहे हैं कि बांगलादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर नोएडा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर 8 दिसम्बर 2024 को इस्कॉन मंदिर के पीछे वाले पार्क में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। संजय बाली हिदुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस जनसभा में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इसी बात को लेकर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने पुलिस और जिला प्रशासन पर सवाल दागा है। 

आंख बंद करके हो रही कार्रवाई 

महानगर अध्यक्ष ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे शर्म आती है जब प्रशासन एक तरफा आंख बंद करके कार्रवाई करता है। ये भाजपा के संजय बाली है जिले में धारा 163 लागू है। किसानों और फ्लैट बायर्स को प्रदर्शन करने से रोक जा रहा है, जेल भेज रहे है लेकिन ये महाशय कानून की धज्जियां उड़ा रहे है और विशाल जनसभा कर रहे है। उन्होंने वीडियो के साथ @uppolice @CP_Noida को टैग किया है। वहीं, आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में 5 दिसंबर से तीन दिनों के लिए धारा-163 लागू की गई है।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button