खुद को कर इतना बुलंद की खुदा भी पूछे कि तेरी रजा क्या है: दिव्यागता नहीं रोक सकती सपनों को, आगरा फाउंडेशन ऑफ डेफ वूमन द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया हरियाली तीज कार्यक्रम

आगरा। सावन का महीना अपने सौंदर्य और प्राकृतिक हरियाली के साथ साथ शिव भक्तिमय माहौल के साथ आता है जिससे हर किसी का मन प्राकृतिक खूबसूरती से झूम उठता है सावन माह मे इस बार आगरा फाउंडेशन ऑफ डेफ वूमेन ने हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन कर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिए हैं। एएडी के सहयोग से आगरा फाउंडेशन ऑफ डेफ वूमेन द्वारा इस अनोखे हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन महाराजा अग्रसेन सेवा सदन मे आयोजित किया गया कार्यक्रम मे 250 दिव्यांग मौजूद रहे जो सुनने और बोलने मे असमर्थ थे दिव्यागों ने बॉलीवुड के गीतों और नृत्य के जरिए महसूस कर आनन्द लिया। इस प्रकार के आयोजन से न केवल दिव्यागों को उनकी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने का मंच दिया बल्कि सामाजिक समावेश का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह व राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल ने किया कार्यक्रम मे मुख्य आकर्षण का केंद 71 वर्षीय राकेश और उनकी 63 वर्षीय पत्नी सुचित्रा गुप्ता रहे जो उत्साह से भरपूर अंदाज मे दिखे दंपति अपनी दोनों दिव्यांग पुत्रियों टीना और रीना के साथ सावन की मस्ती मे सरावोर दिखे। ललिता गुप्ता ने सांकेतिक भाषा के जरिए शब्दों का अनुवाद कर आयोजन मे आए सभी लोगों को प्रकृति से रूबरू कराया। दिव्यांग टीना गुप्ता, पूजा जैन, काजल और रश्मि ने आयोजन की कमान संभाली। कार्यक्रम मे ललिता गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम मे खेलकूद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रैंप वॉक जैसी प्रतियोगिताए आयोजित की गई है रैंप वॉक मे प्रथम रनर अप दिल्ली की आंशिल द्वितीय रनर अप आगरा की शिवानी, और तृतीय रनर अप दिल्ली की ही आकांक्षा रही दिव्यांग महिलाओं ने हस्तनिर्मित सामानों के स्टॉल भी लगाए जिनमे क्रोशिया से बने बेड, बैग और अन्य समान के स्टॉल लगाकर अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया कार्यक्रम मे आगरा के अलावा दिल्ली, मथुरा, पंजाब सहित कई अन्य शहरों से करीब 200 से 250 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम मे भाग लिया इस प्रकार के आयोजन सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नही है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यागता सपनों को रोक नही सकती सावन की फुआरो और हरियाली के संगीत के साथ कार्यक्रम प्रेरणा बना।

रिपोर्ट : अजीत कुमार कुशवाह

Back to top button