‘इमरान खान को खरोंच भी आई तो…’ पूर्व पाकिस्तानी PM की बहन ने शहबाज-मुनीर को दी कड़ी चेतावनी
Imran Khan Death Rumours: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनके परिवार को मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। उनकी बहन नूरीन नियाजी ने इमरान की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए शहबाज सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें ‘एक खरोंच भी’ आई, तो देश में हालात बिगड़ सकते हैं।
HighLights
इमरान खान की बहन ने शहबाज को कड़ी चेतावनी।
आर्मी चीफ आसीम मुनीर पर भी बोलीं नूरीन
इमरान को एकांत में जेल में रखने का लगाया आरोप।
डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनके परिवार को मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। उनकी बहन नूरीन नियाजी ने इमरान की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए शहबाज सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें ‘एक खरोंच भी’ आई, तो देश में हालात बिगड़ सकते हैं।
इमरान खान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) नेता इन दिनों जेल में बंद हैं और करीब एक महीने से परिवार उन्हें नहीं मिल पाया है। सरकार ने इस रोक का कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया है। समर्थक जेल के बाहर उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं।
टीवी चैनल से बातचीत में नूरीन ने कहा ‘वो इमरान खान को चोट पहुँचाने की गलती नहीं करेंगे, क्योंकि यह उनकी रेड लाइन होगी। लोग आज भी इमरान के पीछे खड़े हैं। अगर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया, तो पाकिस्तान में हालात काबू से बाहर हो सकते हैं।’
उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान को एकांत में रखा जा रहा है, जो जेल नियमों के खिलाफ है और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के समान है।
आर्मी चीफ आसीम मुनीर पर भी बोलीं नूरीन
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर जल्द ही चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF) के पद पर जाने वाले हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नूरीन ने कहा ‘उन्हें लगता है वो सबसे ताकतवर हैं, लेकिन हमारे मजहब में अल्लाह से बड़ा कोई नहीं।’
नूरीन ने पाकिस्तान की न्यायिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए और उम्मीद जताई कि इमरान खान को न्याय मिलेगा। इमरान की दूसरी बहन अलीमा ने मुलाकात न मिलने के खिलाफ आदियाला जेल के निरीक्षक पर याचिका दायर की है।
‘इमरान खान को खरोंच भी आई तो…’ पूर्व पाकिस्तानी PM की बहन ने शहबाज-मुनीर को दी कड़ी चेतावनी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,