Nation- तेलंगाना: संगारेड्डी में केमिकल प्लांट के रिएक्टर में विस्फोट,10 मजदूरों की मौत, कई जख्मी- #NA

संगारेड्डी में केमिकल प्लांट के रिएक्टर में विस्फोट
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशा मेलाराम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भयंकर हादसा हुआ. यहां स्थित सीगाची केमिकल्स फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. फैक्ट्री के रिएक्टर में धमाका हुआ, देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को घेर लिया. हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 20 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.
विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. मजदूर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. चश्मदीदों के अनुसार, धमाके के कारण कई मजदूर 100 मीटर तक दूर जा गिरे.
दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है. मौके पर 108 एंबुलेंस और चिकित्सा कर्मी भी पहुंच चुके हैं. घायलों को टनचेरु के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया, वहीं गंभीर घायलों को हैदराबाद रेफर किया गया है.
हादसे के बाद फैक्ट्री की इमारत ढह गई. मलबे में मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 10 पांच मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाना शुरू कर दिया है.
VIDEO | Medak, Telangana: At least ten people dead after a fire broke out following a reactor explosion at Sigachi Chemical Industry in Pashamylaram.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/TgfWczjtoM
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2025
फैक्ट्री में 100 से अधिक मजदूर करते हैं काम
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कंपनी दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पाउडर तैयार करती है और यहां विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक मजदूर काम करते हैं. हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजन फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए हैं.
प्रशासन की ओर से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
तेलंगाना: संगारेड्डी में केमिकल प्लांट के रिएक्टर में विस्फोट,10 मजदूरों की मौत, कई जख्मी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


