विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रंप के दावे की खोली पोल, कहा- मैं वहीं उसी कमरे में था जब ये सब हुआ
HighLights
ट्रंप के दावे की विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई इनसाइड स्टोरी
उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आर्थिक युद्ध बताया
भारत की जवाबी कार्रवाई से पाक ने सीजफायर की गुजारिश की
एजेंसी, न्यूयार्क। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान ने सीधे बात कर सीजफायर पर सहमति बनाई है। खास बात है कि यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई दावा किया है कि भारत और पाक के बीच उन्होंने सीजफायर कराया है। विदेश मंत्री ने न्यूयॉर्क में न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मई में भारत की ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के घटनाक्रम की पूरी कहानी बयान की है।
मैं उस वक्त पीएम मोदी के साथ…
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि वह उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कमरे में मौजूद थे, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने फोन पर बात की थी। उन्होंने साफ कहा कि व्यापार और सीजफायर से जुड़ी कोई बात नहीं हुई थी। भारत ने पाकिस्तान की धमकियों को ठुकराते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को ‘आर्थिक युद्ध’ बताते हुए कहा कि यह कश्मीर के पर्यटन को तबाह करने और धार्मिक हिंसा भड़काने की साजिश थी।
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि 9 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत पर बड़ा हमला किया, लेकिन भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। अगली सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जयशंकर से बात की और बताया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है। उसी दिन दोपहर में पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने भारतीय समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को फोन कर सीजफायर की गुजारिश की। विदेश मंत्री ने कहा कि मैंने खुद देखा कि क्या हुआ।
ट्रंप कई बार ले चुके हैं सीजफायर का क्रेडिट
ट्रम्प ने पिछले हफ्ते द हेग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि उन्होंने व्यापारिक दबाव डालकर भारत और पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर किया। इसके पहले भी वह सोशल मीडिया के सहारे कई बार ऐसे दावे करते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने कहा था कि अगर आप लोग आपस में लड़ेंगे, तो कोई ट्रेड नहीं होगा।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रंप के दावे की खोली पोल, कहा- मैं वहीं उसी कमरे में था जब ये सब हुआ
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,