फरीदाबाद नाबालिग के धर्मांतरण में शामिल पिता अरेस्ट:दिल्ली में मकान पर की छेड़छाड़; परिवार का छांगुर बाबा से संपर्क, बेटा-बेटी जेल में- INA NEWS

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण कराने के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के धर्मांतरण नेटवर्क का में फंसकर बहार निकली नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 56 साल के अबरार को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में लड़की को प्रेम जाल में फंसाने वाले आमिर और उसकी बहन नेहा को 11 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी अबरार आमिर का पिता है। क्या है पूरा मामला फरीदाबाद की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, साल 2023 में उसकी मुलाकात कालोनी में रहने वाली नेहा नामक लड़की से से हुई । जान-पहचान बढ़ी, तो नेहा का हमारे घर आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान नेहा खान ने मेरी पहचान अपने भाई आमिर हुसैन से कराई। इसके बाद मेरा भी आमिर के परिवार में आना-जाना शुरू हो गया। एक दिन आमिर और उसका परिवार मुझे दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह ले गए। यहां पर मेरी मुलाकात मौलाना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा से कराई। छांगुर बाबा ने मुझसे धर्म बदलकर शादी करने के लिए कहा। नमाज भी अदा कराई। छांगुर बाबा ने ताबीज भी देकर कहा कि इससे तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी इसके बाद आमिर जून-2023 में मुझे अपनी भाभी सबीना के घर ले गया। वहां मेरे साथ गलत काम करने की कोशिश की। इसी दौरान आमिर की बहन नेहा ने मुझे पकड़ लिया और वीडियो बना लिया। इसके बाद आमिर ने वीडियो से ब्लैकमेल कर मुझसे कई बार रेप किया। मार्च 2024 में आमिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आमिर की बहन नेहा ने मुझे वीडियो दिखाकर बयान आमिर के पक्ष में दिलवा दिए। आमिर के जेल से बहार आने के बाद मई अक्तूबर में नेहा उसको अपने साथ दिल्ली नांगलोई ले गई। बेटे के बाद पिता छेड़छाड़ करता था पुलिस को दी गई 8 जुलाई की शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि पीड़िता ने बताया कि दिल्ली में जब घर पर कोई नही होता था तो आमिर का पिता अबरार उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जिसका वह विरोध करती थी लेकिन आरोपी जबरन उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करता था। जब वह इसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। बहन-भाई को भेजा जा चुका है जेल पीड़िता की शिकायत पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया और 11 जुलाई को पुलिस ने आरोपी भाई आमिर हुसैन और उसकी बहन नेहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हांलाकि इस मामले में अभी तक एक अन्य आरोपी आमिर के जीजा को गिरफ्तार नही कर पाई है। दिल्ली से किया गिरफ्तार पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अबरार हुसैन (56) निवासी झंकार रोड कंझावला दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली के छावला स्थित अपने मकान पर उसने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस इस मामले मे फरार आरोपी जीजा की तलाश कर रही है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button