UP News: UP: फ्रीजर में रखा बेटे का शव, देख रोने लगा पिता… स्कूल में छात्र ने चाकू से गोदकर की थी हत्या – INA


उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक स्कूल से छात्र की हत्या का मामला सामने आया है. दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी के चलते छात्रों के बीच लड़ाई और चाकूबाजी हो गई है, जिसमें आदित्य वर्मा छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य छात्र चाकू लगने से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गाजीपुर जिले के एक स्कूल में सोमवार की सुबह छात्रों की आपसी लड़ाई और फिर हुई चाकूबाजी में आदित्य वर्मा नाम के छात्र की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए इलाज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घायलों में हत्या का आरोपी छात्र भी शामिल है. मृतक 10वीं क्लास का छात्र था, जबकि मुख्य आरोपी 9वीं क्लास में था. प्रिंसिपल ने बताया कि आरोपी ने आदित्य को चाकू मारने के बाद खुद के हाथों को भी चाकू से गोद कर घायल कर लिया था.
थरमस लेकर आया चाकू
आरोपी छात्र स्कूल में चाकू थरमस में डालकर लाया था. इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया था. मृतक आदित्य वर्मा यूसुफपुर-मोहम्मदाबाद का रहने वाला था और अपने दो भाइयों में छोटा था. रोजाना वह स्कूल की बस से ही स्कूल आता-जाता था. घटना की जानकारी होते ही आदित्य के घर में हड़कंप मच गया. परिवार को कुछ देर तक तो बेटे की हत्या की बात पर बिल्कुल भी विश्वास ही नहीं हुआ, क्योंकि कुछ देर पहले ही माता-पिता ने बेटे को तैयार करके स्कूल भेजा था.
इसके कुछ ही घंटों बाद उन्हें बेटे के साथ हुई अनहोनी की जानकारी मिली थी. सूचना मिलते ही पिता शिवजी वर्मा तत्काल अपने कुछ साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि उनका बेटा अभी भी जीवित होगा. लेकिन जब अस्पताल से लोग उन्हें मोर्चरी हाउस की तरफ लेकर जाने लगे तब उनके चेहरे की रंगत बदल गई और ऐसा लग रहा था कि जैसे वह अपनी पूरी सुध-बुध खो बैठे.
‘आरोपी आए दिन करता था झगड़ा’
मोर्चरी हाउस का दरवाजा खोलते ही वहां के स्टाफ ने फ्रीजर में रखे गए आदित्य वर्मा के शव को निकाल कर जैसे ही उनके पिता शिवजी वर्मा को दिखाया. शिवजी वर्मा बार-बार अपने बेटे के सर को इधर-उधर कर देखते रहे क्योंकि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इस तरह उनका बेटा उन्हें अकेले छोड़कर चला जाएगा. वह वहीं रोने लगे. घटना की जानकारी देते हुए आदित्य वर्मा के दोस्त घायल नमन जायसवाल ने बताया कि आरोपी छात्र आए दिन झगड़ा करते थे.
क्लास के बाहर हुई थी मारपीट
आरोपी बहुत ही मनबढ़ किस्म का छात्रा है. 14 और 15 अगस्त को भी आरोपी छात्र ने स्कूल के बाहर अपने किसी अन्य दोस्त के साथ झगड़ा किया था. इस बात की जानकारी स्कूल प्रशासन को भी थी, लेकिन प्रशासन ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की. अगर वह समय रहते कार्रवाई करते हुए आज यह बड़ी घटना नहीं होती. नमन ने बताया कि स्कूल में क्लास के बाहर पहले आदित्य के साथ दो आरोपी और उसके दोस्तों ने मारपीट की थी.
बाथरूम के सामने मारी चाकू
इस बात की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे टीचर्च से बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. वहीं, कुछ देर बाद जब आदित्य और दोस्त बाथरूम के लिए गए तो मुख्य आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया. घटना में आरोपी के साथ उसका दोस्त भी शामिल था. इस हमले में आदित्य पर एक, या दो नहीं बल्कि पूरे पांच बार चाकू से वार किया गया. घटना की जानकारी होते ही स्कूल में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रशासन गंभीर रूप से घायल आदित्य को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि चाकूबाजी में छात्र की हत्या के मामले में नामजद दोनों आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया और फिर उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया.
UP: फ्रीजर में रखा बेटे का शव, देख रोने लगा पिता… स्कूल में छात्र ने चाकू से गोदकर की थी हत्या
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











