पिता थे सुपरस्टार, भाई भी है फेमस हीरो, लेकिन एक गलत फैसले ने इस एक्टर को इंडस्ट्री से कर दिया गुमनाम

Bollywood Actor Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार है, जिनके मां, बाप, भाई-बहन सब फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स हैं. हम एक ऐसे ही एक्टर की बात करने जा रहे हैं, जिनके पिता 70 के दशक के जाने-माने एक्टर थे और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. इस एक्टर के भाई ने भी कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से  कुछ हिट भी साबित हुई और आज भी वो किसी ना किसी तरह इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. लेकिन हम जिसकी बात करने जा रहे हैं, इनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और एक गलती की वजह से ये साइड हीरो ही बनकर रह गए.

कौन है ये एक्टर? 

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Khanna (@mrkhanna)

हम बात कर रहे हैं, सुपरस्टार विनोद खन्ना के बड़े बेटे  राहुल खन्ना की, जो 20 जून को अपना 53वां जन्मदिन (Rahul Khanna Birthday) मना रहे हैं.  राहुल खन्ना के छोटे भाई अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) भी जाने-माने एक्टर हैं, जिन्हें हाल ही में विक्की कौशल के साथ छावा में देखा गया था. राहुल खन्ना की बात करें तो उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म 1947 अर्थ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान भी थे. इसके बाद राहुल खन्ना ने ‘लॉस्ट’, ‘रकीब’, ‘वेब अप सिड’, ‘ऐलान’, ‘दिल कबड्डी’, ‘लव आजकल’, ‘तहान’, ‘संदेश’ जैसी कई फिल्में की लेकिन उनका फिल्मी करियर फ्लॉप ही रहा है. 

एक गलती ने किया करियर खराब

राहुल खन्ना ने एमटीवी एशिया के साथ वीजे के तौर पर काम शुरू किया. लेकिन फिर उन्हें फिल्म 1947 अर्थ का ऑफर मिला, और इसे  हां कहना ही उनकी सबसे बड़ी गलती बन गई. दरअसल,  फिल्म में आमिर खान की मौजूदगी ने सारी लाइमलाइट लूट ली और  राहुल सिर्फ साइड हीरो बनकर रह गए. राहुल खन्ना की साइड हीरो की छवि बन जाने के बाद से उन्हें ज्यादा लीड रोल नहीं मिले. इसी वजह से उनका करियर कभी उड़ान नहीं भर सका. वह फिल्म ‘वेकअप सिड’, ‘लव आज कल’ में भी साइड रोल में ही दिखाई दिए थे. राहुल खन्ना को आखिरी बार 2013 में आई फिल्म फारफ्लाइस में देखा गया था. इसके बाद, उन्होंने 2018 में टीवी शो द अमेरिकन्स में भी काम किया था. 

ये भी पढ़ें-  कैंसर से जंग के बीच हनीमून पर निकलीं हिना खान, पति रॉकी के साथ ऐसे बिता रहीं खास पल

पिता थे सुपरस्टार, भाई भी है फेमस हीरो, लेकिन एक गलत फैसले ने इस एक्टर को इंडस्ट्री से कर दिया गुमनाम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button