अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भीषण जंग, कई पाकिस्तानी चौकियों पर अफगान सेना का कब्जा
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डुरंड लाइन पर भीषण संघर्ष छिड़ गया है। अफगान सेना ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है। गोलीबारी में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और दो घायल हुए। तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दोनों देशों में तनाव चरम पर है।
HighLights
अफगान सेना ने कई पाक चौकियों पर कब्जा किया।
पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो घायल हुए।
तालिबान ने पाकिस्तान पर उल्लंघन का आरोप लगाया।
एजेंसी, काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खूनी रूप ले चुका है। शनिवार देर रात दोनों देशों की सेनाओं के बीच डुरंड लाइन के पास भीषण गोलीबारी और भारी हथियारों से जंग छिड़ गई।
अफगान सेना ने नांगरहार और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर जोरदार हमला किया है। इन हमलों में पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत और दो के घायल होने की पुष्टि हुई है। अफगान सेना ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कुनार और हेलमंद प्रांतों में एक-एक पाकिस्तानी चौकी को नष्ट कर दिया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पक्तिया प्रांत के आरयूब जाजी जिले में दोनों देशों की सेनाओं के बीच जोरदार भिड़ंत जारी है।
अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी हथियार भी जब्त कर लिए हैं। स्पिना शागा, गीवी और मणि जाभा सहित कई इलाकों में भारी और हल्के हथियारों से गोलाबारी हो रही है।
तालिबान सरकार ने दी चेतावनी
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर उसकी संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने कहा “अफगानों के साहस की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए।” उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अच्छे संबंधों की इच्छा जताई, लेकिन स्पष्ट किया कि यह रिश्ता “एकतरफा” नहीं हो सकता।
पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई जारी
इस्लामाबाद से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पांच से अधिक इलाकों में जवाबी गोलीबारी की है। हालांकि, पाकिस्तान ने हालिया हवाई हमलों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। अफगानिस्तान ने पहले ही काबुल और पक्तिका पर हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का जवाब देने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद यह संघर्ष तेजी से बढ़ गया है।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भीषण जंग, कई पाकिस्तानी चौकियों पर अफगान सेना का कब्जा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,