Political – बिहार में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड की जानकारी- #INA

चुनाव आयोग ने जारी की वोटर्स की फाइनल लिस्ट
चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कई महीनों से जारी एसआईआर प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. आयोग ने यह जानकारी अपने वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी और लोग यहां पर जाकर अपडेट जानकारी हासिल कर सकते हैं. फाइनल वोटर लिस्ट में 14 लाख नए वोटर्स जुड़े हैं.
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद आज मंगलवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. कोई भी वोटर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए से वोटर लिस्ट में अपना डिटेल देख सकता है. वोटर लिस्ट के लिए आयोग की https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर जानकारी हासिल की जा सकती है.
नामांकन से 10 दिन पहले तक जुड़ने का मौका
अगर किसी वोटर का नाम छूट गया है तो चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख से 10 दिन पहले तक नाम फिर से जुड़वाया जा सकता है. अगर कोई वोटर जुड़ना चाहे या नाम छूट गया हो उसके लिए Form 6 भरना होगा. फाइनल वोटर लिस्ट की फिजिकल कॉपी सभी जिलाधिकारी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को आज ही सौंपेंगे, जिसकी फोटॉग्राफी भी होगी.
बिहार में, 22 सालों के लंबे अंतराल के बाद कराए गए वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के समापन के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई. एसआईआर प्रक्रिया के बाद ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट एक अगस्त को प्रकाशित की गई और फिर एक सितंबर तक लोगों और राजनीतिक दलों के दावे और आपत्तियां ली गई थी. ड्रॉफ्ट लिस्ट में 7.24 करोड़ वोटर्स हैं.
विपक्ष लगातार करता रहा एसआईआर का विरोध
हालांकि विपक्षी दलों की ओर से चुनाव से ठीक पहले एसआईआर की कवायद की जमकर आलोचना की और यह भी दावा किया कि इससे करोड़ों वास्तविक नागरिक अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे. दूसरी ओर विपक्षी दलों की आलोचना के बाद चुनाव आयोग ने दावा किया कि वह किसी भी पात्र नागरिक को वोटर लिस्ट से बाहर नहीं करेगा और साथ ही किसी भी अपात्र व्यक्ति को (वोटर) लिस्ट में शामिल भी नहीं होने देगा.
243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है. यहां पर पिछला विधानसभा चुनाव 2020 में 3 चरणों में कराया गया था.
अगले हफ्ते चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव
फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब चुनाव आयोग की ओर से अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है. इससे पहले चुनाव आयोग बिहार में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा. सूत्रों की ओर से बताया गया है कि विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है.
कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले चरण की वोटिंग छठ पर्व के तुरंत बाद अक्टूबर के अंत में होने की संभावना है. चुनाव आयोग बिहार में चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों के लिए 470 पर्यवेक्षकों को तैनात करने जा रहा है.
बिहार में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड की जानकारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










