दिल्ली की चार मंजिला इमारत में लगी आग:एयर कंडीशनर से भड़की, शॉर्ट सर्किट होने का शक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू- INA NEWS

नई दिल्ली। साउथ जिले के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में मंगलवार सुबह एक एसी में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घर में मौजूद सभी लोग तुरंत बाहर आ गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। फायर ब्रिगेड के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11.36 बजे ग्रेटर कैलाश-1 एंक्लेव स्थित चार मंजिला मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों ने बताया इमारत की चौथी मंजिल पर बेडरूम के अंदर लगे एसी में आग लगी थी, लेकिन घर के मालिक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत कमरे की लाइट काट दी। साथ ही नीचे की बिल्डिंग की भी लाइट काट दी। इसके बाद सभी लोग बाहर आ गए। आग धीरे-धीरे घरेलू सामान में फैल गई, जिससे मकान से धुएं का गुबार उठने लगा।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |