Flight News: फ्लाइट के बाथरूम में ऐसी हालत में पकड़े गए कपल, मच गई खलबली… 17 घंटे रोकनी पड़ी फ्लाइट
HighLights
प्लेन में अजीबो गरीब कारनामे की खबरें आती रहती हैं।
अमेरिका में भी एक कपल को बाथरूम में पकड़ा गया।
कपल की वजह से यात्रियों को 17 घंटे की परेशना हुई।
नई दिल्ली। Flight News: कभी-कभी लोग फ्लाइट में बैठकर ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिसका खामियाजा बाकी यात्रियों को भी उठाना पड़ता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका मे एक फ्लाइट के साथ हुआ, जब एक जोड़े को उड़ान के दौरान बाथरूम में स्मोकिंग करते हुए पकड़ा गया। इस हफ्ते की शुरुआत में हुई इस घटना से फ्लाइट को करीब 17 घंटे से ज्यादा उड़ान में देरी हुई।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार (8 जुलाई, 2025) को टीयूआई एयरवेज की उड़ान BY49 ने मेक्सिको के कैनकन से उड़ान भरी, जिसको लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर जाना था। लेकिन कपल की हरकत की वजह से फ्लाइट को मेन के बांगोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट को स्थानीय समयानुसार, रात 9 बजकर 30 बांगोर हवाई अड्डे पर उतारा गया।
17 घंटे तक फंसा रहा विमान
बाथरूम में स्कोकिंग करते हुए पकड़े गए कपल्स के ऊपर नशे में होने की आशंका जताई गई और उनको वहां से ले जाया गया। बाकी यात्रियों को यह बताया गया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही विमान फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि, ब्रिटिश यात्री टेरी लॉरेंस के अनुसार, पसैंजर को 5 घंटे बैठना पड़ा। इतना समय होने के बाद भी फ्लाइट क्रू मेम्बर अपना काम पूरा नहीं कर पाए और आखिरी में यूके से अमेरिका के लिए एक रिलीफ फ्लाइट भेजकर यात्रियों का वापस बुलाना पड़ा।
इतने लंबे इंतजार के बाद यात्रियों को काफी बुरी स्थिति का सामना तब करना पड़ा जब उनको एक छोटी सी जगह वाले लाउंज में ठूंस दिया गया। यात्रियों के अनुसार, यह एयरपोर्ट का सैन्य एयरबेस वाला हिस्सा था। इस तरह करीब 17 घंटे 30 मिनट के इंतजार के बाद यात्रियों को वापस भेजा गया।
इसे भी पढ़ें- Trump Tariffs: ट्रंप ने यूरोपीय संघ और मेक्सिको पर 30% टैरिफ की घोषणा की
Flight News: फ्लाइट के बाथरूम में ऐसी हालत में पकड़े गए कपल, मच गई खलबली… 17 घंटे रोकनी पड़ी फ्लाइट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,