जैसलमेर से शुरू होगी तीन शहरों की फ्लाइट:1 अक्टूबर से दिल्ली, दीपावली के बाद मुंबई-जयपुर के लिए शुरू होगी उड़ान- INA NEWS

जैसलमेर से तीन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इंडिगो कंपनी ने इनका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। एयरपोर्ट निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया- इस साल इंडिगो ने अपना शेड्यूल जारी करने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसमें 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो जाएगी। वहीं मुंबई व जयपुर के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होगी। दीपावली को केवल दिल्ली की फ्लाइट मिलेगी इस साल 21 अक्टूबर को दीपावली है। लेकिन इंडिगो द्वारा मुंबई व जयपुर की हवाई सेवाएं 26 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। इसके चलते दीपावली पर जैसलमेर से सिर्फ दिल्ली की ही हवाई सेवाएं उपलब्ध रहेगी। ऐसे में दीपावली की सीजन पर जैसलमेर आने वाले सैलानियों को सिर्फ दिल्ली के लिए ही फ्लाइट मिल सकेगी। हालांकि दिल्ली से कनेक्टिविटी के जरिए वे अन्य शहरो से जुड़े रहेंगे। लेकिन सीधे तौर पर मुंबई व जयपुर से हवाई सेवाएं 26 अक्टूबर से ही शुरू होगी। सिर्फ सीजन में ही मिलती है हवाई सेवाएं जैसलमेर एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं सिर्फ पर्यटन सीजन के दौरान ही मिलती है। ऑफ सीजन शुरू होने के साथ ही हवाई कंपनियों द्वारा अपनी सेवाओं को बंद कर दिया जाता है। पर्यटन बिजनेस से जुड़े मयंक भाटिया ने बताया -पर्यटन सीजन में हवाई सेवाओं का किराया भी आसमान पर पहुंच जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों को हवाई सेवाओं का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। इस साल भी जनवरी में ही हवाई सेवाएं बंद हो गई थी। जिसके बाद अब अक्टूबर में हवाई सेवाएं फिर से शुरू होगी। ऐसे में पिछले 9 महीनों से सिविल एयरपोर्ट सूना ही था। जिस पर अब 1 अक्टूबर के बाद रौनक नजर आएगी। यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल 1 अक्टूबर – दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली (6E-6822) 26 अक्टूबर – मुंबई-जैसलमेर-मुंबई (E-6143) 26 अक्टूबर – जयपुर-जैसलमेर-जयपुर (6E-7677)
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

