राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर नाव चल रहीं:हिमाचल के मंडी में बादल फटा, एक की मौत; MP समेत 5 राज्यों में तेज बारिश- INA NEWS

राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है। टोंक-चित्तौड़गढ़ में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कों नाव चल रही हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। आज राज्य के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। चेतावनी के चलते 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। मलबा लोगों के घरों में घुस गया। जेल-रोड नाले में बहने से एक महिला की मौत हो गई। 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद हो गया है। देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के 14 जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें… 28 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button