राजस्थान के कोटा-बूंदी में बाढ़, Mi-17 हेलिकॉप्टर तैनात:जयपुर में गाड़ियां डूबीं; यूपी में भी 20 गांवों में पानी भरा, खेत डूबे- INA NEWS

राजस्थान में तेज बारिश हो रही है। कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक में बाढ़ जैसी स्थिति है। राहत-बचाव के लिए सेना बुलाई गई है। एयरफोर्स का Mi-17 हेलीकॉप्टर भी तैनात किया गया है। जयपुर में शनिवार सुबह से हो रही बारिश 24 घंटे बाद भी जारी रही। राजधानी के कई इलाकों में बारिश के चलते घुटनों तक पानी जमा हो गया है। टू-व्हीलर आधे से ज्यादा डूब गए। उधर यूपी में भी बारिश से डैम, नदियां और नाले उफान पर हैं। अब तक 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। प्रदेश में 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। कई खेत पानी में डूब गए। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है। विभाग ने राजस्थान में रेड, उत्तराखंड-मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में ऑरेंज और UP-बिहार समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। राज्यों में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें… अब जानिए- राजस्थान में क्यों हो रही है लगातार बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन पिछले 48 घंटे से मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर रुका था, वह थोड़ा आगे बढ़कर दक्षिण-​पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के ऊपर आ गया है। मानसून ट्रफ लाइन शुक्रवार को गंगानगर, चूरू, ग्वालियर (एमपी), सतना (एमपी), डालटनगंज (झारखंड) से होकर बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम तक गुजर रही है। इस सिस्टम के कारण शुक्रवार से राजस्थान में लगातार बारिश हो रही है। राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देशभर में मौसम से जुड़े पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button