MP में बाढ़ के हालात, दो जिलों में स्कूल बंद:राजस्थान के सवाई माधोपुर में हाईवे बहा; लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रुकी, 2500 लोग फंसे- INA NEWS

देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 32.2 मिलीमीटर बारिश हुई। शिवपुरी और विदिशा जिले में गुरुवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को शिवपुरी के पचावली गांव में बाढ़ में 30 घंटे से फंसे 27 स्कूली बच्चों को सेना ने बोट से सुरक्षित निकाला। उधर, राजस्थान में बुधवार को जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, अलवर जिलों के कई इलाकों में 2 से 6 इंच तक बरसात हुई। सवाई माधोपुर के पास NH-552 पर बना पुल बह गया। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मुनकटिया के पास लैंडस्लाइड हुई। केदारनाथ जाने वाला पैदल रास्ता बंद हो गया, यात्रा 4 दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सड़क के अचानक बंद होने से गौरीकुंड में लगभग 2,500 तीर्थयात्री फंस गए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ​​​​​देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button