AAP के चुनावी पोस्टर में पहली बार राहुल:बेइमानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिखाया; भाजपा के लिए लिखा- 8 फरवरी को बैग पैक- INA NEWS

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच पोस्टर पॉलिटिक्स जारी है। शनिवार को भी दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ पोस्टर जारी किए। AAP ने कुछ वीडियो भी जारी किए हैं। AAP के पोस्टर में इस बार भाजपा नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संदीप दीक्षित की भी तस्वीर नजर आई। AAP ने दोनों को बेइमानों की लिस्ट में दिखाया। AAP ने पहली बार राहुल गांधी पर भी पोस्टर के जरिए निशाना साधा। वहीं, भाजपा ने X पर शेयर किए पोस्टर में AAP नेताओं को गुंडा कहा है। इसमें अरविंद केजरीवाल, ताहिर हुसैन, अमानतुल्लाह खान, नरेश बाल्यान, मोहिंदर गोयल, संजय सिंह, सोमनाथ भारती, ऋतुराज झा, अखिलेश पति त्रिपाठी के नाम हैं। शनिवार को AAP के जारी 3 पोस्टर… भाजपा का शनिवार को जारी पोस्टर- AAP नेताओं को गुंडा कहा AAP-भाजपा के पहले के जारी पोस्टर 7 जनवरी- AAP ने अमित शाह को चुनावी मुसलमान बताया था दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में पोस्टर वॉर चल रहा है। चुनावी हिंदू वाले पोस्टर के जवाब में चुनावी मुसलमान का पोस्टर जारी किया है। इसमें अमित शाह को टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है- कभी सोचा है बीजेपी को चुनाव आते ही मुसलमानों की इतनी याद क्यों आती है। 4 जनवरी: भाजपा ने कहा- दिल्ली के राजा बाबू ने आम आदमी बनकर ठगा
भाजपा ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को ‘दिल्ली का राजा बाबू’ कहा था। पोस्टर पर लिखा था- AAP Presents करोड़ों का शीशमहल। 1994 में आई गोविंदा की फिल्म राजा बाबू के गेटअप में केजरीवाल को दिखाकर सीएम आवास पर हुए खर्च को दिखाया गया था। 3 जनवरी: भाजपा ने केजरीवाल को आपदा बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी को दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की AAP सरकार को आप-दा सरकार बताया था। उन्होंने कहा था कि सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। जो खुद शराब घोटाले के आरोपी हैं। ये चोरी भी करते हैं और सीनाजोरी भी। दिल्ली वालों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। आज हर गली कहती है आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। पीएम ने इस चुनाव के लिए नारा दिया कि आपदा को हटाना है, भाजपा को लाना है। इसके बाद दिल्ली भाजपा ने फिल्म पुष्पा के फेमस डायलॉग फ्लावर नहीं फायर है मैं को रीक्रिएट करते हुए लिखा- आप नहीं आप-दा है मैं। पोस्टर में केजरीवाल को पुष्पा के रूप में दिखाया गया है। AAP ने अमित शाह को लापता दूल्हा कहा
पीएम मोदी की तरफ से केजरीवाल को आपदा कहे जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं भाजपा में आई हुई है। भाजपा के पास न तो सीएम फेस है और न ही एजेंडा। इसके बाद AAP ने सोशल मीडिया पर अमित शाह को लेकर एक पोस्टर जारी किया। इसमें लापता लेडीज फिल्म के पोस्टर की तर्ज पर अमित शाह को लापता दूल्हा बताया गया। 2 जनवरी: भाजपा ने केजरीवाल को महाठग बताया
भाजपा ने हर्षद मेहता पर बनी वेब सीरीज स्कैम के पोस्टर पर केजरीवाल का फोटो लगाया था। कैप्शन में लिखा था कि दिल्ली में केजरीवाल का नया खेल! वोटों का फर्जीवाड़ा करके सत्ता बचाने की कोशिश। मकान मालिक को नहीं पता और उसके घर के पते पर सैकड़ों वोट बना दिया था इस ठग ने वो भी एक विशेष समुदाय का (और नए वोटर की उम्र- 40 साल से लेकर 80 साल तक)। AAP ने कहा- केजरीवाल अब तक के महानतम नेता
AAP ने अपने पोस्टर में केजरीवाल को अब तक का सबसे महानतम नेता बताया था। पार्टी के पोस्टर में दिल्ली के अस्पताल और स्कूलों का तस्वीरों के साथ जिक्र किया गया था। साथ ही केजरीवाल को दी ग्रेटेस्ट ऑफ टाइम ऑफ काम की राजनीति लिखा। 31 दिसंबर: भाजपा ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू कहा
भाजपा ने 31 दिसंबर को X पर पोस्टर जारी किया था। इसमें अरविंद केजरीवाल को भूल-भुलैया फिल्म के छोटा पंडित (राजपाल यादव) के किरदार में दिखाया था। भाजपा ने उन्हें चुनावी हिंदू बताया था। भाजपा ने लिखा- चुनावी हिंदू केजरीवाल जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा, जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे, जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले, जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई? दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव, 8 फरवरी को रिजल्ट
​​​​​​​दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली सरकार का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button