बांग्लादेश में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गिरफ्तार, भीड़ ने किया हमला…जूतों से की पिटाई, फिर मारे अंडे
एजेंसी, बांग्लादेश। बांग्लादेश में अंदरूनी हालात ठीक नहीं है, जहां पहले शेख हसीना को सत्ता से बेदखल होना पड़ा। अब वहीं बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नूरुल हुदा पर रविवार देर रात बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भीड़ ने हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। ये सब तब हुआ जब बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त केएम नूरुल हुदा को गिरफ्तार किया गया। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान चुनावों में हेराफेरी करने का आरोप लगा है।
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को भीड़ ने पीटा, दीं गालियां
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों का एक समूह हुदा को जूतों से पीटता, उन्हें जूतों की माला पहनाता और उनके ऊपर अंडे फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में भीड़ उन्हें गंदी भाषा में गालियां देती और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी उन्हें पीटती नजर आ रही है। हुदा पर हमले से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, जिसके कारण मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को आधी रात के आसपास एक बयान जारी करना पड़ा।
🚨 While Army Chief General Waker Uz Zaman has repeatedly said mob-justice or mob-violence shall not be tolerated, how are these Islamists allowed to hit former Chief Election Commissioner Nurul Huda with shoes in the presence of police? Is the Army Chief letting Bangladesh… pic.twitter.com/oMLmMeWeO2
— Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) June 22, 2025
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त पर भीड़ ने किया हमला
डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि यह शायद पहली बार है कि किसी पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनाव से जुड़े मुद्दों पर हिरासत में लिया गया है। उत्तरा पश्चिम पुलिस स्टेशन के प्रमुख हफीजुर रहमान ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि भीड़ ने हुदा को घेर लिया है, जिसके बाद हम घटनास्थल पर गए। हमने उसे हिरासत में ले लिया है।”
क्या है पूरा मामला?
बीएनपी ने नुरुल हुदा समेत 19 लोगों के खिलाफ चुनाव में धांधली करने की शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में पूर्व पीएम शेख हसीना का नाम भी शामिल है। हुदा को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हुदा के नेतृत्व में ही बांग्लादेश में साल 2014, 2018 और 2024 के आम चुनाव कराए गए। बीएनपी का आरोप है कि इन चुनाव में लोगों के जनादेश के बगैर शेख हसीना को जीत मिली।
बांग्लादेश में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गिरफ्तार, भीड़ ने किया हमला…जूतों से की पिटाई, फिर मारे अंडे
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,