पूर्व CM चन्नी पंजाब सरकार पर भड़के:सिसोदिया के बयान पर बोले-पंजाब में चुनाव लूटने की कोशिश, असली चेहरा अब सामने आया- INA NEWS

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला और मनीष सिसोदिया के हालिया बयान को लेकर आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मनीष सिसोदिया के बयान से यह साफ हो गया है कि ये लोग पंजाब को लूटने आए हैं। उन्होंने कहा- साम, दाम, दंड, भेद… झूठ-सच, लड़ाई-झगड़ा, हर तरीका अपनाकर यह 2027 का चुनाव लूटने की फिराक में हैं। लेकिन पंजाब के लोग गीदड़ धमकी से डरने वाले नहीं। अब इनकी असलियत सामने आ चुकी है। जिसके चलते पंजाब के सामने अब इनकी कोई भी चाल नहीं चलेगी। चन्नी बोले- मैंने पहले ही इनकी नियत के बारे में लोगों को आगाह किया था चन्नी ने कहा कि वह पहले से ही लोगों को इनकी नीयत के बारे में आगाह करते आ रहे थे, लेकिन अब लोगों को भी सच समझ आ गया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के आगे घुटने टेक चुके हैं। “पहले अकाली दल ने भी साम-दाम-दंड-भेद की राजनीति की, लेकिन पंजाब ने उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब यही हाल आम आदमी पार्टी का होने वाला है,” उन्होंने कहा। चन्नी ने मनीष सिसोदिया के उस बयान पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने महिलाओं के बीच खड़े होकर संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति की। चन्नी ने कहा कि यह दर्शाता है कि इनकी सोच किस स्तर की है और ये लोग किस तरह का पंजाब चाहते हैं। पंजाब में नशे को लेकर सीएम मान को घेरा पत्रकारों ने जब अभिनेत्री कंगना रनौत के नशे पर दिए गए बयान को लेकर सवाल किया तो चन्नी ने इसका सीधा जवाब भगवंत मान को देने की बात कही। उन्होंने कहा- यह सवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछना चाहिए कि पंजाब में नशा आखिर कहां से आ रहा है। पंजाब में नशे के खिलाफ कोई युद्ध दिखाई नहीं दे रहा। ये सब झूठे दावे हैं और झूठ पर ही यह सरकार खड़ी है। चन्नी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अब आम आदमी पार्टी का असली चेहरा उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा- पंजाब के लोग सब समझ चुके हैं। यह प्रदेश किसी को लूटने के लिए नहीं बना। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

