Nation: बीआरएस के पूर्व विधायक जी बलाराजू ने भाजपा का दामन थामा #INA
.webp)
हैदराबाद, 10 अगस्त (.)। पूर्व विधायक गुव्वाला बलाराजू ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। हाल ही में उन्होंने बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) छोड़ी थी।
अचमपेट से दो बार विधायक रहे बलाराजू को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल कराया।
बलाराजू उन चार बीआरएस विधायकों में से एक थे जिनका नाम 2022 में विधायक खरीद-फरोख्त के मामले में आया था। उस समय बीआरएस सरकार ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि उसने मुंगोडे विधानसभा सीट के उपचुनाव से पहले चार विधायकों को भारी रकम देकर तोड़ने की कोशिश की थी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष का नाम भी इस खरीद-फरोख्त मामले में आरोपी के रूप में सामने आया था।
बलाराजू ने 2 अगस्त को बीआरएस से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि लगभग दो दशक तक पार्टी की सेवा करने के बाद उन्होंने भारी मन से यह फैसला लिया।
रामचंदर राव ने कहा कि बलाराजू, जो उनके जैसे वकील हैं, को कम उम्र में ही लोगों की सेवा करने का मौका मिला।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 13.09 फीसदी वोट मिले थे, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में बढ़कर 36 फीसदी से अधिक हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा में अपनी सीटें दोगुनी करके आठ कर लीं, जबकि बीआरएस को एक भी सीट नहीं मिली।
रामचंदर राव ने हाल के एमएलसी चुनावों में भाजपा की जीत को पार्टी की बढ़ती ताकत का सबूत बताया। उन्होंने कहा कि कई नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं और वे उनका स्वागत करने को तैयार हैं।
बीजेपी सांसद के. लक्ष्मण, एमएलसी अंजी रेड्डी, और अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।
–.
पीएसके/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बीआरएस के पूर्व विधायक जी बलाराजू ने भाजपा का दामन थामा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











